AMRITSAR-UPDATE…मजार से माथा टेककर वापस घर लौट रहे थे 2 दोस्त….दुश्मनों ने उन्हें घेर कर चलाई अंधाधुंध गोलियां….अस्पताल में चल रहा ईलाज….फिलहाल, पुलिस के हाथ खाली..क्षेत्र में दहशत का माहौल..?

GUNSHOT-IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR.

अस्पताल में भर्ती युवक से पूछताछ करती हुई पुलिस। - Dainik Bhaskar

अस्पताल में भर्ती युवक से पूछताछ करती हुई पुलिस।

अमृतसर में गुरुवार को 2 युवकों पर फायरिंग कर दी गई। हमलावरों की संख्या करीब 6 बताई जा रही है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला करीब 3 से 4 साल पुरानी रंजिश से जुड़ा सामने आया है।

घायलों की पहचान शरणदीप और आकाशदीप के रूप में हुई है। दोनों कोटली सका अजनाला के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक तारांवाला पुल स्थित मजार पर माथा टेकने आए थे। इसी दौरान हमलावर वहां पहुंचे और उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस को घटनास्थल से 32 बोर के तीन खोल मिले हैं।

फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, हमलावरों की मोटरसाइकिल की चाबी निकालने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद एक हमलावर ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों युवकों को गोलियां लगी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच करीब 4 साल पहले भी लड़ाई-झगड़ा हुआ था। उस दौरान दोनों गुटों के बीच तेजधार हथियारों से हमला करने की बात सामने आई थी। पुलिस के अनुसार, आकाशदीप को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल भेजा गया, जबकि शरणदीप का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###AMRITSAR###PUNJAB-POLICE###DGP-PUNJAB###FIRING###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes