BIRTHDAY-PARTY…सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत…?

ROAD-ACCIDENT-FRESH-IMAGE

SNE NETWORK.JALANDHAR.

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इनसेट में आरव और विदित की फोटो।
 - Dainik Bhaskar

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इनसेट में आरव और विदित की फोटो।

जालंधर में सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई। हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ। दोनों दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए थे। पार्टी के बाद वे 3 साथियों के साथ फॉक्सवैगन कार में घूमने जा रहे थे। इसी बीच फ्लाईओवर पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से उनकी कार घुस गई। पुलिस को आज तड़के 3 बजे हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतकों की पहचान मशहूर पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश के बेटे विदित ओलक और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रूप में हुई है। दोनों उम्र 18 से 19 साल थी। इनके साथ कार में सवार 3 अन्य युवकों का अभी पता नहीं चल पाया है।

दोनों दोस्त फॉक्सवैगन कार में घर लौट रहे थे।

दोनों दोस्त फॉक्सवैगन कार में घर लौट रहे थे।

थाना बारादरी के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि सुबह 3 बजे की करीब उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर पर सफाई कर रहे थे। कूड़े-कचरे को डालने के लिए उन्होंने फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की थी। उन्होंने बताया कि कार बीएमसी चौक की ओर से बीएसएफ चौक की तरफ फ्लाईओवर पर जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे।

हादसे में जान गंवाने वाले आरव के शव के पास बैठकर विलाप करते परिजन।

हादसे में जान गंवाने वाले आरव के शव के पास बैठकर विलाप करते परिजन।

उन्होंने बताया कि परिवारों ने कार्रवाई करवाने से मना कर दिया है। दोनों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जो अन्य 3 साथी कार में सवार थे, वह पहले ही अपने घर जा चुके थे।

ALL-CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK….?

ट्रॉली से टकराने के बाद कार की छत भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ट्रॉली से टकराने के बाद कार की छत भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।‌

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।‌

नगर निगम की इस ट्रैक्टर ट्रॉली में कार घुसी।

नगर निगम की इस ट्रैक्टर ट्रॉली में कार घुसी।

हादसे में जान गंवाने वाले विदित के घर शोक जताने पहुंचे लोग।

हादसे में जान गंवाने वाले विदित के घर शोक जताने पहुंचे लोग।###CANADA###USA###UK###ACCIDENT###JALANDHAR###AUSTRALIA###NEWZEALAND###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###MUSIC###COMPANY###OWNER###GERMANY###FRANCE##ITLAY###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes