SNE NETWORK.MOGA/CHANDIGARH.
आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा पंजाब की महिला विंग की PRESIDENT हैं। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अमनदीप काैर को AAP की पहली सूची में मोगा से टिकट मिला है।
बुधवार सुबह करीब 6 बजे ईडी की टीम डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के मोगा स्थित दोनों आवासों पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, विधायक अरोड़ा घर पर ही मौजूद हैं और ईडी की TEAM उनसे पूछताछ कर रही है। फिलहाल किस मामले में ईडी ने कार्रवाई की है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक के घर के बाहर ईडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि विधायक के BJP में शामिल न होने पर ED ने रेड की है।
नया दस्तावेज या रिकॉर्ड अपने साथ लेकर गई
इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से 40 घंटे रेड की गई थी। पूर्व मंत्री ने कहा कि ईडी की टीम को इस कार्रवाई के दौरान उनके खिलाफ कोई आपत्तिजनक साक्ष्य नहीं मिला और न ही टीम उनके आवास से कोई नया दस्तावेज या रिकॉर्ड अपने साथ लेकर गई।
अंदर जाने की अनुमति नहीं
ईडी की टीम ने केवल उन दस्तावेजों और रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी देखी, जो पहले विजिलेंस विभाग की कार्रवाई तथा आयकर विभाग की ओर से उनके आवास पर की गई छापेमारी से संबंधित थे। करीब 40 घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।###CANADA###USA###UK###AAP###PUNJAB###MOGA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###CMMANNN###KEJRIWAL###BJP###ED###GERMANY###ITLAY###SINGAPORE###

