SNE NETWORK.LUDHIANA.
लुधियाना में झपटमारी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामले में बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने दवाई लेने जा रही एक महिला के कानों से सोने की बालियां झपट लीं और मौके से फरार हो गए। छीनी गई बालियों का वजन करीब 6 ग्राम बताया जा रहा है। महिला के कान फट गए है। खून से लथपथ महिला को तुरंत डाक्टर के पास पहुंचाया गया।
शिकायतकर्ता प्रेम लता निवासी बसंत नगर ने पुलिस को बताया कि 5 नवंबर को दोपहर करीब 3:40 बजे वह घर से दवाई लेने जा रही थीं। जब वह शिवपुरी झुग्गियां वाली गली में जसिक जैन के मकान के बाहर पहुंचीं तो बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए।
बाइक पर पीछे बैठे युवक ने नीचे उतरकर अचानक उनके दोनों कानों पर झपट्टा मारा और सोने की बालियां छीन लीं। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक पर फरार हो गए। बदमाशों के चेहरे छिपाए हुए थे। पुलिस इलाके में पहले भी हुई झपटमारी की वारदातों को चैक कर रही है। झपटमारी का ये कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर इलाके में लोगों के मोबाइल, चैन या बालियों की झपटमारी होती रहती है। महिला की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 304 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए जांच कर रही है।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###LUDHIANA###SNATCHER###AUSTRALIA###NEWZEALAND###POLICE###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SPAIN###SINGAPORE###

