SNE NETWORK.AMRITSAR/LUDHIANA/CHANDIGARH.

– फाइल फोटो
अमूल और मदर डेयरी के बाद अब पंजाब के प्रमुख डेयरी ब्रांड वेरका ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। वेरका दूध के नए रेट 13 नवंबर 2026 की सुबह से लागू होंगे। लुधियाना डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड के आदेश के मुताबिक वेरका के फुल क्रीम, स्टैंडर्ड और डबल टोंड दूध के पैकेट 1 से 8 रुपए तक महंगे हो गए हैं। इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने भी 12 नवंबर 2026 से दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी।
वेरका प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि उनके पास पुरानी पैकेजिंग (पॉलीथिन फिल्म) का पुराना स्टॉक मौजूद है। जब तक यह स्टॉक खत्म नहीं होता, तब तक दूध के पैकेट पर पहले वाले पुराने रेट ही छपे आएंगे। हालांकि ग्राहकों को भुगतान नई रेट लिस्ट के अनुसार ही करना होगा। इसके लिए सभी डीलरों और डिस्ट्रीब्यूटरों को अपनी दुकानों पर नई रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं. ताकि ग्राहकों को कोई परेशानी न हो।
अमूल की मूल संस्था गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के मुताबिक, पिछले एक साल में हरे और सूखे चारे, मक्का व पशु आहार की कीमतें बढ़ी हैं। इसके अलावा पैकेजिंग सामग्री और ईंधन महंगा होने से परिवहन व सप्लाई का खर्च भी बढ़ गया है।
कंपनी के अनुसार, उपभोक्ताओं की ओर से चुकाए गए प्रत्येक रुपए में से करीब 80 पैसे दूध उत्पादक किसानों को मिलते हैं। दूध खरीद की लागत बढ़ने के कारण किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए ही कीमतों में संशोधन किया गया है। मदर डेयरी ने भी इसी तर्ज पर अपने रेट बढ़ाए हैं।###USA###CANADA###UK###PUNJAB###VERKA###MILK###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SINGAPORE###

