SUSPEND-DIG भुल्लर रिश्वत CASE…अब गवाहों के परिवार तक को मिली धमकी

DIG-BHULLAR-AT-CBI-COURT-WITH-POLICE

SNE NETWORK.MOHALI.

पंजाब के निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 8 लाख रुपए रिश्वत मामले में अब गवाहों के परिवार तक को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ की CBI-COURT में सुनवाई के दौरान सीबीआई के सरकारी वकील ने बताया कि मामले के एक स्वतंत्र गवाह के जम्मू में रह रहे माता-पिता को धमकी मिली है।

आरोप है कि गवाह पर अदालत में आरोपियों के पक्ष में बयान देने का दबाव बनाने के लिए उसके परिवार को निशाना बनाया गया। इस घटनाक्रम की जानकारी जब कोर्ट में मौजूद दूसरे गवाह को मिली तो वह भी घबरा गया। उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए विशेष सीबीआई जज भावना जैन ने कुछ समय तक उसकी काउंसलिंग की। उसे सहज होकर बिना किसी डर के बयान देने के लिए समझाया गया। इसके बाद ही उसकी गवाही शुरू हो सकी।

सीबीआई को ई-मेल के जरिए सूचना

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई के सरकारी वकील नरेंद्र सिंह ने अदालत को बताया कि जम्मू में रहने वाले एक अन्य स्वतंत्र गवाह के माता-पिता को किसी तरह की धमकी मिली है। संबंधित गवाह ने इस बारे में सीबीआई को ई-मेल के जरिए सूचना दी है। आरोप है कि अदालत में गवाही देने से रोकने और आरोपियों के पक्ष में बयान देने का दबाव बनाने के लिए ऐसा किया गया। कोर्ट में मौजूद दूसरे गवाह को भी जब इस बारे में जानकारी मिली तो वह असहज और उलझन में नजर आया।

हालत देखकर जज ने की काउंसलिंग

गवाह की घबराहट को देखते हुए विशेष सीबीआई जज भावना जैन ने उसकी काउंसलिंग की। अदालत ने उसे सहज होने के लिए समय दिया और समझाया कि वह बिना किसी डर या दबाव के अपना बयान दर्ज करवाए। इसके बाद गवाह की मुख्य गवाही शुरू हुई और शुक्रवार को पूरी भी हो गई।

25 नवंबर को होगी जिरह

शुक्रवार को गवाह की मुख्य गवाही पूरी हो गई, लेकिन बिचौलिये कृष्णु शारदा के वकील की मांग पर जिरह टाल दी गई। अदालत ने गवाह को अगली सुनवाई के लिए 25 नवंबर को तलब किया है। वहीं, धमकी मिलने की जानकारी देने वाले स्वतंत्र गवाह को भी अगली तारीख पर पेश होने के लिए समन जारी किया गया है।###CANADA###USA###UK###PUNJAB###CBI###PATIALA###MOHALI###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes