BIG-UPDATE..अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर हुआ इस तरह का ये हादसा….ड्राइवर को भाग कर आग से बचानी पड़ी अपनी जान

CAR-FIRE

SNE NETWORK.MOHALI.

मोहाली में चलते कैंटर में लगी आग। - Dainik Bhaskar

मोहाली में चलते कैंटर में लगी आग।

मोहाली जिले में अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर शनिवार देर शाम डेराबस्सी से चंडीगढ़ जा रहे कैंटर के इंजन में आग लग गई। ड्राइवर बॉबी ने वाहन रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग से कैंटर का केबिन और अगला हिस्सा जल गया। बॉबी ने बताया कि रास्ते में कैंटर के मीटर पर यूरिया सिस्टम की वार्निंग लाइट जली थी। उसने सोचा कि फ्लाईओवर से नीचे उतरकर वाहन रोक लेगा, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद इंजन से लपटें निकलने लगीं।

कुछ ही मिनटों में आग ने केबिन को अपनी चपेट में ले लिया

आग तेजी से फैलने पर बॉबी ने बीच सड़क पर कैंटर रोक दिया और तुरंत बाहर निकल गया। कुछ ही मिनटों में आग ने केबिन और अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। बॉबी ने बताया कि उसने करीब 3 साल पहले कैंटर खरीदा था। वह इसे चंडीगढ़ के रामदरबार स्थित ट्रांसपोर्ट एरिया में चलाता था। कैंटर से होने वाली कमाई से उसके परिवार का गुजारा चलता था। इसकी किश्तें अभी पूरी नहीं हुई थीं।

कैंटर में आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। सड़क सुरक्षा फोर्स और ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात संभाला। आग के कारण कुछ समय तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा। पुलिस ने यातायात नियंत्रित कर रास्ता खुलवाया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। कैंटर में आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।###CANADA###USA###UK###PUNJAB###MOHALI###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SPAIN###ROME###SINGAPORE###ENGLAND###

100% LikesVS
0% Dislikes