लाइव तस्वीरों का सच…राजनीति इतिहास में नहीं कभी सोचा होगा….एक घंटा से इंतजार कर रहे राज्यपाल पुरोहित मान को शपथ दिलाने की..डेढ़ बजे पहुंचे तो सभी ने तालियों से किया स्वागत

एसएनई न्यूज.चंडीगढ़।

शहीदों की धरती खटखट कलां में कुछ लाइव तस्वीरें सामने आई। यहां पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शपथ ग्रहण करने के लिए पहुंचने वाले है। जबकि, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित समय सिर पहुंच गए है। एक घंटा बीत चुका है, जबकि भगवंत मान नहीं पहुंचे है। लोगों को बेसब्री से भगवंत का इंतजार है। बताया जा रहा है कि भगवंत मान के साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी पहुंचने वाले है। इंतजार में लोग नारे लगा रहे है। भगत की सोच पर नारा लगाकर देश-भक्ति का परिचय दिया जा रहा है।

विश्व प्रसिद्ध गीतकार गुरदास मान जनता की बच कुर्सियों पर बैठे होने की तस्वीरें भी सामने आई। हर किसी केसरी रंग की पगड़ी पहन रखी है। भंगड़ा डालने तक तस्वीरें सामने आई। फिलहाल इंतजार हर किसी को भगवंत मान का है जो अभी तक नहीं पहुंचे है। बताया जा रहा है कि भगवंत मान चौपर के माध्यम से खटखट कलां पहुंचने वाले है। उनके साथ अरविंद केजरीवाल भी है। अब देखना होगा कि भगवंत मान कितनी देर तक शपथ स्थल पर पहुंच पाते है। 

16 मार्च यानी बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री शहीद की धरती खटखट कलां में शपथ लेने वाले है। लगभग 100 एकड़ जमीन पर पंडाल लगाए गए। अनुमान के मुताबिक, पंजाब से एक लाख पार लोगों के पहुंचाने का आसार है, लगभग लाख के करीब लोग पहुंच भी गए है। बाहर से आने वाले लोगों की तस्वीरें भी सामने आई। लोगों में जनुन तथा खुशी साफ तौर पर चेहरों पर दिखाई दी। नारे से गूंज रहा पंडाल इस बात की साक्षी है कि आज का शपथ ग्रहण पंजाब की राजनीति में एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। अधिकतर किसी भी पार्टी का मुख्यमंत्री चंडीगढ़ के राजभवन में शपथ ग्रहण करता है। जबकि इस बार आम आदमी पार्टी ने शहीद भगत सिंह की धरती खटखट कलां में शपथ ग्रहण करने का निर्णय लिया।

इतना ही नहीं, पंजाब की आम जनता को शपथ ग्रहण में निमंत्रण दिया गया। लोगों का उत्साह देख कर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। हर किसी को राजनीतिक तौर पर स्वतंत्रता हासिल हो चुकी है। अभी तक भावी सीएम भगवंत मान का नहीं पहुंच पाना कहीं न कहीं सवाल भी खड़े कर रहा है। हर किसी के मन में आशंका पैदा कर रहा है कि इसमें साफ तौर पर अनुशासन की कमी दिखाई दे रही है। सही समय पर पहुंचना ही नेता पॉजिटिव संदेश जनता के बीच जाता है। 

डेढ़ बजे भगवंत मान तथा अरविंद केजरीवाल खटकड़ कलां  पहुंचे तो लोगों ने उनका तालियों से बजाकर स्वागत किया। इस समय भगवंत मान शपथ ग्रहण करने की तस्वीरें सामने आई। 

100% LikesVS
0% Dislikes