एसएनई नेटवर्क.नवांशहर/चंडीगढ़।
बहुमत तथा प्रचंड रूप से जीत हासिल करने वाली आप के मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत मान शहीदों की धरती कहलाने वाली खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण कर ली। तय कार्यक्रम से ठीक डेढ़ घंटा लेट पहुंचे भगवंत मान तथा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का लोगों ने फूल बरसा तथा तालियां बजाकर स्वागत किया।
हालांकि, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित सही समय यानी 12 बजे पहुंच गए थे। ठीक डेढ़ घंटा उपरांत शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस बीच भगवंत मान ने सब का धन्यवाद करते कहा कि आम जनता ने उन्हें सेवा करने का अवसर दिया। अच्छा काम करके लोगों का दिल जीतने का भी भरोसा दिया। अपने भाषण में आम आदमी पार्टी के नेताओं तथा वर्करों को नसीहत देने से भी पीछे नहीं हटे। उनका कहने का मतलब था कि वर्करों तथा नेताओं को अपना भाषा को सरल रखना होगा, अहंकार से बचना होगा।
उनका संकेत चुनाव में पराजित हासिल करने वाली कांग्रेस-शिअद की तरफ था। उन्होंने कहां कि इन पार्टियों ने वीआईपी कल्चर को बढ़ावा दिया, जिस कारण लोगों ने उन्हें हराया तथा आप को सत्ता में अधिक से अधिक मत दिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर आप वर्कर तथा नेता अन्य राजनीति पार्टियों का सोशल मीडिया पर मजाक बना रहे है। यह मामला भगवंत मान के संज्ञान में आ चुका है। इस बात से भी परहेज रखने के लिए मान ने वर्करों तथा नेताओं को नसीहत दी।
मान ने कहा कि जो-जो वादे आप ने आम जनता से किए, उन्हें एक-एक करके पूर्ण रूप से किया जाएगा। संबोधन दौरान आप ने कहा कि पंजाब की जनता अर्श से फर्श पर लाने में भी बिल्कुल देरी नहीं करती है। इस बार चुनाव में सब लोगों ने देख ही लिया। कैसे पंजाब के बड़े-बड़े नेतागण जो कभी नहीं हारने का दावा करते रहे। वह लोग भी नहीं कुर्सी को बचा पाए। इन सबको आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने हराकर , इस बात का सबूत दे दिया।