कपिल शर्मा को सीएम भगवंत मान की प्रशंसा पड़ी महंगी…खुद हो गए ट्रोल..प्रशंसक बोला क्या राज्यसभा की टिकट के लिए लगा रहे मक्खन

जवाब में कहा…नही मित्तल साहब बस इतना ही स्वप्न है कि देश उन्नति..बाकी आप कहो तो नौकरी की बात करुं

एसएनई न्यूज़.चंडीगढ़।

विश्व विख्यात बॉलीवुड हास्य कलाकार कपिल शर्मा की चिंता लगता कम होने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान की भ्रष्टाचार तथा रिश्वतखोरी के खिलाफ जारी किए गए नंबर की प्रशंसा करने पर तब ट्रोल हो गए जब उनके प्रशंसक ने इतना तक कह दिया की कि क्या राज्यसभा सदस्य के लिए मक्खन लगा रहे है। इस पर कपिल शर्मा ने भी करारा जवाब देते कहा कि उनका एक स्वप्न है कि देश की उन्नति हों। हां, अगर आप चाहते है तो क्या मैं आपकी नौकरी की बात करुं। इसके उपरांत कई कपिल के प्रशंसकों ने री-ट्वीट कर कई प्रकार के कमेंट किए। 

दरअसल, आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश में भ्रष्टाचार , रिश्वतखोरी के खिलाफ एक नया कदम उठाया। सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी को जड़ से समाप्त करने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया। कोई भी अधिकारी रिश्वत मांगने पर उसकी आडियो-वीडियो बनाकर इस नंबर में भेजी जा सकती है। एक प्रकार से आम आदमी पार्टी पंजाब में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी को समाप्त करने के लिए उनका एक अहम कदम माना जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा पंजाब की धरती से जुड़े है। खुद गृह आवास गुरुओं की धरती अमृतसर में है। कुछ समय पहले वह मुंबई चले गए। मगर आज भी उनका लगाव पंजाब के साथ जुड़ा है। समय-समय पर गुरु नगरी भी पहुंचते है। उन्हें भगवंत मान सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाया गया कदम अच्छा लगा। अपने ट्वीट के माध्यम से उन्होंने भगवंत मान सरकार की भरपूर प्रशंसा की। लेकिन इतने में उन्हें किसी ने ट्रोल कर दिया।  

100% LikesVS
0% Dislikes