तड़पा-तड़पा कर बुजुर्ग महिला का किया कत्ल……खून के निशान से कातिल का पता लगा रही है पुलिस 

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रवीर अब्बी.बंगा/ नवांशहर।

यहां पर बुजुर्ग महिला का तेजधार हथियार से बेरहम तरीके से हत्या कर दी गई। वारदात एक दिन पहले की है। शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया। महिला के रिश्तेदार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ धारा-302 (हत्या ) का मामला दर्ज कर लिया गया। शव को सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया। सोमवार स्पेशल चिकित्सकों की एक टीम पोस्टमार्टम करेगी। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि महिला की हत्या किसी जानकार ने ही की हो सकती है। फिलहाल किसी प्रकार से हत्या के साथ जुड़े प्रमाण के बारे पुलिस ने कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की। इतना जरूर कहा कि उनकी जांच-पड़ताल हर पहलू पर जारी है। बताया जा रहा है कि मरने वाली बुजुर्ग महिला के पति का भी इसी प्रकार कुछ समय पहले कत्ल कर दिया गया था। 

जांच-पड़ताल में पता चला है कि शनिवार सुबह गांव भौरा में रहने वाली हरबंस कौर (67) हत्या की वारदात से पहले स्थानीय गुरुद्वारा में माथा टेककर घर वापस लौटी। कुछ समय पश्चात महिला के कमरे से बाहर खून के निशान दिखाई दिए। खून के निशान देखकर किसी जानकार ने इसकी जानकारी महिला के खेतों में गए बेटे को दी ।फोन पर सूचना मिलने के उपरांत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया।

डीएसपी बंगा गुरप्रीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या से जुड़ा हुआ लग रहा है। महिला के सिर पर किसी ने तेजधार हथियार हमला किया। खून के अधिक बहाव की वजह से महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से केस की हर एंगल पर जांच-पड़ताल जारी है। दावा किया की कि जल्द हत्यारोपी पुलिस की सलाखों के पीछे होगा। 

जमीनी विवाद में पति का भी हुआ था कत्ल

मृतका हरबंस कौर के पति गुरदेव सिंह का भी दो साल पहले दिसंबर 2019 में जमीनी विवाद के चलते कत्ल कर दिया गया था। उस समय गुरदेव सिंह का दूसरा भाई उनके साथ हुए जमीनी बंटवारे से खुश नहीं था। इसके अलावा दोनों में जमीन का बंटवारा तो हो गया था, लेकिन दोनों खेती के लिए फिलहाल संयुक्त तौर पर ही औजारों का इस्तेमाल करते थे। खेतों में इस्तेमाल होने वाली तवियों को लेकर भी दोनों भाईयों में तब झगड़ा हुआ था तथा इसी विवाद में एक दिन गुरदेव सिंह का उनके घर में ही कत्ल कर दिया गया था।

100% LikesVS
0% Dislikes