आप विधायक को फोन पर मिली धमकी….दो दिन में गोली मार दूंगा…पुलिस विभाग में मचा हड़कंप..आरोपी का कॉल ट्रेस कर जल्द पकड़ने का कर रही पुलिस दावा

विधायक ने कहा…1993 में गोली लगी थी तब नहीं डरा…अब कैसे डर जाऊंगा

एसएनई नेटवर्क.लहरागागा/चंडीगढ़।

पंजाब में हत्या की धमकी तथा गोली चलना आम बात हो चुकी है। पंजाब में कुछ समय में ऐसा लगने लगा है कि जैसे बिहार, पूर्वांचल में नेताओं को फोन पर जान से मारने की धमकी दे दी जाती है, वैसे अब पंजाब के हालात बराबर, उसी तरह के होने लगे है। पंजाब में आप के नेतृत्व वाली भगंवत मान सरकार है, जबकि, उनकी सरकार के दौरान उन्हीं के बेहद खास विधायक विधानसभा हलका  लहरागागा के बरिंदर कुमार गोयल को किसी अज्ञात नंबर से फोन कर दो दिन में जान से मारने की धमकी दे दी जाती है। हालांकि, विधायक का मानना है कि फोन उनके पीए राकेश गुप्ता ने उठाया था। धमकी रविवार की देर रात को मिली। पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। डीएसपी स्तर के अधिकारी मनोज गोस्वामी जांच-पड़ताल कर रहे है। फोन को ट्रेस करने के लिए सर्विलांस पर लगा दिया गया। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

रविवार की देर रात विधानसभा हलका  लहरागागा के आम आदमी पार्टी के विधायक बरिंदर कुमार गोयल आवास पर मोबाइल की घंटी बजती है। समय रात के 10 बजे का बताया जा रहा है। फोन विधायक के पीए राकेश गुप्ता उठाते है। फोन किसी अज्ञात शख्स द्वारा किया जाता है। पहले विधायक को गाली-गलौज करता है। उसके बाद सीधे तौर पर धमकी देता है कि विधायक को दो दिन में गोली मार दूंगा। उसके बाद फोन कट जाता है। इस बात की तुरंत सूचना पुलिस को दी गई। 

सूचना पाकर डीएसपी मनोज गोस्वामी विधायक के आवास पर पहुंचते है। विधायक से पूछताछ करने के उपरांत, उनके बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। डीएसपी गोस्वामी ने बताया कि मामला चूंकि काफी गंभीर है। धमकी विधायक को दी गई। मोबाईल फोन नंबर की जानकारी हासिल की जा रही है। जल्द पता लगा लिया जाएगा कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में चंद समय में होगा। 

उधर,  लहरागागा  से आप विधायक ने बताया कि वह इस प्रकार की फोन धमकी काल से डरने वालों में से नहीं है। वर्ष 1993 में उन्हें गोली लगी थी, तब नहीं वे डरे थे। यह तो धमकी है। पुलिस के पास मामला जा चुका है। वह हर प्रकार से जांच में जुट चुकी है। मुझे कानूनी प्रक्रिया पर विश्वास है। 

100% LikesVS
0% Dislikes