तरनतारन में दो गुटों में चली गोली लगी वॉलीबॉल खिलाड़ी को…..परगट सिंह का ट्वीट…प्रचार-प्रसार छोड़ सीएम प्रदेश पर ध्यान दें

अमित मरवाहा.खेमकरण/तरनतारन/चंडीगढ़।

पंजाब में गोली चलना अब आम बात हो चुकी है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार विपक्ष की तरफ से कानून-व्यवस्था को लेकर चौतरफा घिर चुकी है। ताजा मामला जिला तरनतारन के खेमकरण, गांव गजल से जुड़ा है। दो गुट के आपसी झगड़े दौरान वॉलीबॉल खिलाड़ी को गोली लग गई। वाक्यात गुरुवार की शाम का बताया जा रहा है। गगनदीप को यहां के निजी अस्पताल दाखिल कराया गया। वहां की आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी। फिलहाल, कथित अपराधी फरार बताए जा रहे है।

इधर, जालंधर से कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ समय भीतर 15 खिलाड़ियों पर गोली चल गई। प्रदेश के सीएम प्रचार-प्रसार छोड़ कर पंजाब के बारे ध्यान दें। एक दिन पहले भी कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के बड़े नेताओं ने आप के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि वह जब से मुख्यमंत्री बने है तो गुजरात, हिमाचल-प्रदेश में घूमने में व्यस्त है। उन्हें पंजाब की अमन-शांति की तरफ ध्यान देना चाहिए। 

बताया जा रहा है कि खेमकरण के गांव गजल का रहने वाला गगनदीप सिंह वॉलीबॉल का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है। किसी से कोई रंजिश तथा दुश्मनी नहीं होने की बात सामने आई। परिजनों के मुताबिक, पढ़ाई-खेल में अपना ध्यान देता है। खेल से वापस घर लौट रहा था तो दो गुट आपस में लड़ रहे थे। एक गुट ने गोली चला दी। गोली गगनदीप सिंह को लग गई। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। 

चिकित्सकों के मुताबिक, गगन को गोली पीठ पर लगी है। फिलहाल, हालत चिंताजनक होने की वजह से आईसीयू में रखा गया। ऑपरेशन कर गोली बाहर निकाल दी जाएंगी। अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। उनकी टीम गगन के स्वास्थ्य की तरफ पूरी नजर बनाए रखें है। उधर, इस मामले को लेकर एसएसपी तरनतारन ने काफी गंभीरता दिखाई है। अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीम गठित की गई। गोली चलने का अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।  

80% LikesVS
20% Dislikes