पुरानी रंजिश की आ रही बात सामने….एक गुट ने दूसरे गुट की वीडियो कर दी थी सोशल मीडिया में वायरल…एक घायल
प्राथमिक जांच– एक गुट का पिता है थाना सिटी में होमगार्ड का जवान
एसएनई न्यूज़.कपूरथला।
यहां के चुडवाल इलाका में शनिवार की देर रात दो गुट के बीच गैंगवार होने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से लगभग 25 राउंड गोलीबारी भी हुई। इस गोलीबारी में एक युवक के घायल होने की बात भी सामने आई। बताया जा रहा है कि दोनों गुट की आपसी पुरानी रंजिश का मामला है। एक गुट ने दूसरे गुट की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दी। उस मामले में वीडियो वायरल करने वाले गुट के खिलाफ थाना सिटी में मामला भी दर्ज है। फिलहाल, इस मामले को लेकर दोनों गुट के लगभग 50 के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर लिया गया। घर से सभी फरार बताए जा रहे है। मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। लोकेशन ट्रेप पर लगा दी गई। इस बात की पुष्टि थाना सिटी के प्रभारी एसएचओ सुरजीत सिंह ने की।
अधिक जानकारी देते हुए, थाना सिटी के प्रभारी एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें पुलिस कंट्रोल रुप पर इतलाह मिली थी कि इलाका चुडवाल में गोली चल गई है। वह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि संजीव कुमार नामक युवक को गोली लगीं है। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटनास्थल से पुलिस को एक होल बरामद हुआ। कितने राउंड गोलीबारी चली, जांच का विषय पुलिस बता रही है।
जांच-पड़ताल में सामने आया है कि मनी बाबा, जग्गा बाबा दोनों भाइयों की मंदीप शर्मा के साथ पुरानी दुश्मनी चल रही है। खास वजह वीडियो वायरल करने की बात को लेकर है। बताया जा रहा है कि मनी बाबा का पिता थाना सिटी में होमगार्ड की ड्यूटी करता है। जिस इलाके में गोलियां चली, वहां पर पुलिस को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पल-पल की खबर पुलिस के बड़े अधिकारियों को दी जा रही है। प्रतीकात्मक तस्वीर