अमित मरवाहा.तरनतारन।

सीमांत क्षेत्र तरनतारन शहर में दिन प्रतिदिन अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। गोली चलना आम बात हो चुकी है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ताजा मामला सोमवार देर सायं शहर के एक नामी सुनार की दुकान का सामने आया। दिनदहाड़े तीन लुटेरे सुनार की दुकान में घुसकर अपनी बातों में लगाकर, उसकी साथ हाईपाई करने के उपरांत सोना लूटने का प्रयास करते है। लेकिन, सुनार की बहादुरी ने लुटेरों की इस नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया। कुल संख्या 4 थी। एक के हाथ में पिस्टल तथा एक ने अपना चेहरा कपड़े से बांध रखा था। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका है। पुलिस ने सुनार के बयान पर तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शहर में चारों तरफ नाकाबंदी कर दी गई। पता चला है कि लुटेरों ने शहर को दहलाने के प्रयास में तीन-चार फायर भी किए। फिलहाल, पुलिस ने इस कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की।
सोमवार शहर के व्यस्त इलाका में लंबे समय से सुनार का काम करने वाले गुरमीत सिंह अपनी दुकान में थे। लुटेरा एक अज्ञात फर्जी ग्राहक बनकर सुनार से सोना दिखाने की मांग करता है। इतने में फर्जी ग्राहक (लुटेरा) सुनार से बहस बाजी करने लग पड़ता है। बाद में उसके अन्य साथी भी दुकान पर आ जाते है। लुटेरा दुकानदार गुरमीत सिंह के साथ हाथापाई करने लग पड़ता है। दुकानदार भी मुकाबला करता है। लुटेरा उसकी पगड़ी को उतार देता है। आनन-फानन में लुटेरा अपने साथियों साथ बाहर भाग जाता है। बाहर लगे दो पहिया वाहन स्टार्ट करता है तो नहीं स्टार्ट होता है। एक ने पिस्टल लेकर लोगों को डराने का प्रयास करता है तथा वहां से फरार हो जाते है। पुलिस ने दो पहिया वाहन अपने कब्जे में ले लिया।
पता लगाया जा रहा है कि वाहन किसके नाम का था। इस बात को नकारा भी नहीं जा सकता, शायर लुटेरे चोरी का वाहन लेकर आए हों। फिलहाल, पुलिस ने लुटेरे के बयान दर्ज कर केस की जांच हर एंगल से करनी शुरू कर दी।
जल्द गिरफ्त में होंगे लुटेरे-एसएसपी
जिला तरनतारन पुलिस प्रमुख रंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। इस केस के हर पहलू पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर, लुटेरों की पहचान की जा रही है। शहर में नाकाबंदी कर दी गई। दावा किया कि जल्द लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होगे। हिंदू नेता ने किया विरोधशिवसेना केसरी के अध्यक्ष अभिषेक जोशी ने इस घटना को लेकर प्रशासन के प्रति विरोध जताया। उन्होंने कहा कि शहर में गोली चलना तथा लूटपाट जैसी घटनाएं आम हो चुकी है। पुलिस इस पर रोक लगाने में स्पष्ट तौर पर नाकाम रही है। अगर, पुलिस ने अपराध पर जल्द लगाम नहीं लगाया तो उनका संगठन विरोध-प्रदर्शन करेगा।