BATALA BREAKING——-रिश्ते हुए तार तार…..जालिम दादा-पिता ने कर दिया तलाकशुदा प्रीति का बेरहमी से कत्ल….मौके से फरार..प्रेम संबंध से थे खफा

सांकेतिक तस्वीर

वरिष्ठ पत्रकार.विजय शर्मा/नितिन धवन/बटाला/गुरदासपुर।

इस कलयुगी संसार में रिश्ते अक्सर तार तार होने के कई उदाहरण सामने आते है। मामला पंजाब के जिला गुरदासपुर की तहसील बटाला के अधीन गांव डाले चक्क का सामने आया। दादा बरकत मसीह तथा उसके बेटे लियाकत मसीह ने 32 वर्षीय प्रीति का बेरहमी से कत्ल कर दिया। प्रीती तलाकशुदा थी। पांच वर्ष का बेटा है। हत्यारों को प्रीती के गांव में रहने वाले के साथ प्रेम संबंध होने से खफा थे। दोनों कथित अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो चुका है। दोनों ही फरार बताए जा रहे है।  शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। इस बात की पुष्टि केस के जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह ने की। 

केस के संबंध में अधिक जानकारी देते , एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रुम से सूचना हासिल हुई कि गांव डाले चक्क में एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे। शव बिल्कुल खून से लथपथ था। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। हत्या महिला के पिता तथा दादा ने की। बेटी तलाकशुदा है। वह अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ मायके परिवार में रहती थी। 

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि प्रीति का गांव के किसी के साथ प्रेम संबंध था। घर वाले, इस बात से असंतुष्ट थे। कई बार , इस मामले को लेकर घर में विवाद भी हुआ। देर रात अपने प्रेमी के साथ मुलाकात करने के लिए प्रीती घर से बाहर गई। दादा तथा पिता ने उसका पीछा किया। रास्ते में उसके सिर पर ईंटों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हत्या काफी बेरहमी से की गई। खून से एकदम शव लथपथ था। 

जांच अधिकारी ने आगे की जानकारी देते कहा कि दोनों कथित अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया। फिलहाल दोनों ही फरार है। जल्द ही गिरफ्तार करने का पुलिस दावा कर रही है। फिलहाल, क्षेत्र में इस हादसे को लेकर भयं का माहौल है। 

100% LikesVS
0% Dislikes