…आखिरकार भाजपा नेता बग्गा को दिल्ली पुलिस ले ही गई….हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की गाड़ी को कुरुक्षेत्र रोक दिया था…अदालत में पंजाब-हरियाणा सरकार पहुंची…सुनवाई जारी

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

आखिरकार दिल्ली-हरियाणा पुलिस के दबाव समक्ष पंजाब पुलिस को दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया । पता चला है कि दिल्ली पुलिस बग्गा को अब दिल्ली लेकर जा रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस टीम पानीपत सीमा पार कर चुकी हैं। इससे पहले बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह दिल्ली से गिरफ्तार किया था। बग्गा को मोहाली ले जा रही पंजाब पुलिस की गाड़ी को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया।


पंजाब पुलिस ने तर्क दिया था कि उनकी टीम को हरियाणा पुलिस ने अवैध तरीके से रोका। बताया जा रहा है कि इसके खिलाफ पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इसकी सुनवाई शुरू कर दी है। इसका पता चलते ही हरियाणा सरकार भी अदालत पहुंची।


हरियाणा ने जवाब के लिए कल तक का समय मांगा था। हालांकि हाईकोर्ट ने आधे घंटे में हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है कि उन्होंने पंजाब पुलिस और बग्गा को कुरुक्षेत्र में क्यों रोका?। वहीं पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट से मांग की है कि दिल्ली पुलिस को बग्गा को दिल्ली ले जाने से रोका जाए। वह हरियाणा सीमा को पार नहीं कर सकें। हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है।

हरियाणा सरकार की दलील..पंजाब पुलिस को चाय पिलाई


हाईकोर्ट में हरियाणा सरकार ने जवाब दिया कि दिल्ली पुलिस के मैसेज के बाद बग्गा को कुरुक्षेत्र में रोका गया। हरियाणा पुलिस ने सम्मान के साथ पंजाब पुलिस को बैठाया और चाय पिलाई। फिर वह वापस चले गए।पंजाब पुलिस के खिलाफ  किडनैपिंग का केस दर्ज 
तजिंदर के पिता ने दिल्ली के जनकपुरी थाने में पंजाब पुलिस के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज कराया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की सूचना पर बग्गा को ले जा रही पंजाब पुलिस की गाड़ी को हरियाणा पुलिस ने रोक लिया। पंजाब पुलिस गिरफ्तारी के बाद बग्गा को दिल्ली से मोहाली ले जा रही थी। वहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाना था।


केजरीवाल को धमकी देने के मामले में कार्रवाई


बग्गा पर फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। पंजाब पुलिस ने बग्गा को जांच में शामिल होने का नोटिस दिया था, लेकिन वे इसके लिए नहीं पहुंचे थे।बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस ने लगभग चार बार बग्गा को नोटिस भेजा था। लेकिन, एक बार नहीं जवाब आया। 

100% LikesVS
0% Dislikes