BATALA BREAKING—कानून व्यवस्था का बेहाल…अपराधी हुए बेलगाम….सरेआम चैन झपटने गोली चलना हुआ आम बात…महिला से चेन झपटने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही खूब वायरल

नितिन धवन.बटाला।

यहां पर गोली चलना तथा चैन झपटने जैसी वारदात हो जाना अब आम बात हो चुकी है। कानून व्यवस्था बिल्कुल बेहाल हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हो गए है। रिक्शा सवार एक महिला से चैन झपट कर एक युवक फरार हो जाने की तस्वीरें सोमवार को सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुई। वारदात स्थल सिटी चौक की बताई जा रही है। पता चला है कि पीड़ित महिला पास के किसी गांव से समान खरीदने के लिए रिक्शा सवार होकर जा रही थी। तभी पैदल चलते एक अज्ञात ने उसकी चैन झपट ली। वारदात सोमवार सायं की ही बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल आरंभ कर दी।

कुछ दिन से बटाला कि कानून व्यवस्था खासा चरमरा गई। आए दिन गोली चलना तथा झपटमारी जैसी घटनाओं में काफी इजाफा हुआ। पुलिस सिर्फ हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इन वारदातों को अब तक सुलझा नहीं पाई. आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास कम होता दिखाई दे रहा है। लाख वादे अपराध मुक्त करने की बटाला पुलिस दावा करती है, जबकि , सच्चाई यह है कि अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है। दिन-दहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है। 

सोमवार बटाला कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सभी आंखों को खोल कर रख दिया। वीडियो थी कि चैन झपटमार से संबंधित। कैसे एक झपटमार अपने साथ सहित मोटरसाइकिल पर सवार होकर आता है। एक महिला को रिक्शा सवार का धीरे-धीरे पीछा करता है। कुछ कदम पर पैदल चलना शुरु कर देता है। महिला की गले सोने की चैन झपट कार मोटरसाइकिल सवार होकर फरार हो जाता है। महिला शोर मचाती ही रह जाती है। 

पुलिस तथा विधायक पर भी उठता है सवाल

स्थानीय पुलिस से लेकर आप विधायक शहर की कानून व्यवस्था को लेकर हमेशा अपनी पीठ थपथपाते रहते है। उनका दावा है कि बटाला में अब अपराध बिल्कुल समाप्त हो चुका है। लोग अमन-शांति की जिंदगी व्यतीत कर रहे है, जबकि, सच्चाई के तौर पर शासन-प्रशासन दोनों का ही दावा बिल्कुल फेल साबित होता है। क्योंकि, क्राईम ग्राफ में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन दोनों मिलकर बटाला में सुधार लाने में किस कदर तक सफल हो पाते है। 

100% LikesVS
0% Dislikes