TARN-TARAN BREAKING–ब्यास दरिया में बह गए 2 युवक…..देर रात मिल गए दोनों के शव….गांव में मातम का माहौल…हर किसी की आंखों में थे आंसू

प्रतीकात्मक तस्वीर

अमित मरवाहा.तरनतारन।

तरनतारन के गांव खड़का के रहने वाले दो युवक ब्यास दरिया में बह गया। घटनाक्रम शुक्रवार की देर सायं का बताया जा रहा है। 18 वर्षीय हरमनप्रीत सिंह 20 वर्षीय साजन सिंह दोनों की पक्के दोस्त थे। देर रात गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिए गए। यहां के सरकारी अस्पताल में शनिवार दोनों का ही पोस्टमार्टम किया जा रहा है। दोनों के परिवार में मातम का माहौल है। पेशे से दोनों ही मेहनत-मजदूरी का काम करके खुद का तथा परिवार का पेट पालते है। 

शुक्रवार की देर सायं गांव खड़का के रहने वाले मजदूर हरमनप्रीत सिंह तथा सान सिंह की गर्मी अधिक होने की वजह से ब्यास दरिया में नहाने के लिए दरिया में डुबकी लगा देते है। पानी का बहाव एकदम तेजी से आता है तो दोनों को आगे की ओर खींच लाता है। प्रत्यक्षदर्शी, इस दृश्य को देख लेते है। कुछ लोग उन्हें बचाने का प्रयास करते है। लेकिन, उनका प्रयास नाकाम रहता है। इतनी देर में प्रशासन को भनक लग जाती है। सिविल तथा संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच जाती है। गोताखोरों की मदद से उन्हें ढूंढने का राहत कार्य शुरु हो जाता है। देर रात 10 बजे के करीब दोनों के शव हासिल कर लिए गए।

पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर, स्थानीय सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल, पता चला है कि दोनों का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल के स्पेशल डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा है। उधर, परिवार में मातम का माहौल है तथा हर किसी की आंखों में आंसू ही शेष है।

गांव के तारा कहलाते थे मृतक

बताया जा रहा है कि दोनों की आपस में पक्की दोस्ती थी। हमेशा कहीं भी जाना होता था तो इकट्ठे एक-साथ जाते थे। इस बात का गांव का हर नागरिक साक्षी है। उनके मुताबिक, दोनों ही कुशल स्वभाव तथा हर छोटे-बड़े का आदर करने के रूप में उनके गांव में अलग पहचान थी। इन दोनों की मौत से गांव को काफी क्षति पहुंची है। बताया जा रहा है कि गमगीन माहौल में किसी घर में रात को चूल्हा नहीं चला। हर किसी की आंख नम थी। किसी को उनका इस संसार में चले जाने का अहसास ही नहीं हो रहा था। ऐसा महसूस किया जा रहा था कि शायद दोनों ही हर किसी के बीच ही बैठे है।  

100% LikesVS
0% Dislikes