पंजाब सरकार लोगों के वादे पूरे करें या पंजाब वासियों से माफी मांगे- इन्द्र सेखड़ी

पूछा-युवाओं को नौकरी का वादे पूरा करने की क्या योजनाएं है, पंजाब वासियों को बताए सरकार

नितिन धवन.बटाला।

भाजपा के वरिष्ठ नेता इंद्र सेखड़ी ने कहा कि पंजाब वासियों को गुमराह कर सत्ता पर काबिज होने वाली आम आदमी पार्टी अब लोगों के वादे पूरे करें या लोगों से माफी मांगे। क्योंकि, सरकार पर 3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी को पहले ही थी, इसके बावजूद लोगों को फ्री सुविधाएं देने के लिए कई वादे चुनाव के दौरान किए गए। उसने ऐसा करके पंजाब की जनता के साथ सरासर विश्वासघात किया। आम आदमी पार्टी का एक ही मकसद था किस प्रकार सत्ता पर काबिज किया जाए।

शनिवार को भाजपा वर्करों के साथ बातचीत करते हुए भाजपा नेता इंद्र सेखड़ी ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि  सरकार का वार्षिक बजट करीब 1 लाख 16 हजार करोड़ का है जिसमें सरकार को 70 हजार करोड़ की आमदनी  विभिन्न टैक्स द्वारा होती हैं, जबकि शेष सरकार को चलाने के लिए  46 हजार करोड़ का लोन प्रतिवर्ष उठाना पड़ रहा है। इससे बजट में से 41 फीसद आय सरकारी वेतन में निकल जाती है।

20 हजार करोड़ रुपए जा रहा है ब्याज 

सेखड़ी ने कहा कि 20 हजार करोड़ रुपये ब्याज के रूप में जा रहा हैं। सरकार को प्रतिवर्ष 13 हजार 500 करोड़ रुपए ऋण की किस्त देनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी को पंजाब सरकार  की इस आर्थिक व्यवस्था की जानकारी थी लेकिन इसके बावजूद पंजाब वासियों के साथ बड़े-बड़े वादे करना विश्वासघात के बराबर हैं। चुनाव के दौरान कहा गया हम करप्शन खत्म कर देंगे, 20 हजार करोड आ जाएगा ,रेत  का दाम कम कर देंगे, लोगों को नौकरियां देंगे , मुफ्त बिजली देंगे, इसके अलावा कई अन्य प्रकार की सुविधाएं देने का वादा भी किया गया। लेकिन, अब धीरे-धीरे सभी वादों से आप सरकार एक-एक करके भाग रही हैं।

जीडीपी तब तक डबल नहीं हो सकती, जब तक कर्ज नहीं उतर जाता

सरकार को लोगों को बताना चाहिए कि पंजाब सरकार की 6 लाख करोड़ की जीडीपी तब तक डबल नहीं होगी जब तक पंजाब सरकार पर लोन नहीं उतरेगा। लोन कैसे उतरेगा सरकार इसके प्रति क्या करने जा रही हैं इसकी जानकारी पंजाब सरकार द्वारा लोगों को देनी चाहिए, ताकि लोग इस सरकार पर विश्वास कर सके।

नशा खुलेआम बिक रहा है,लोग अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं

सेखड़ी ने कहा अनुभवहीन सरकार पंजाब वासियों पर प्रतिदिन नए-नए फरमान जारी करती है और बाद में वापस लेती हैं। यह एक प्रकार से गरीब लोगों की सरकार नहीं, बल्कि अमीरों की सरकार बन चुकी हैं। वही पुराना खेल जो पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान चल रहा था, निरंतर अभी भी चल रहा है। नशा खुलेआम बिक रहा है, लोग सरकारी कार्यालयों में  धक्के खा रहे हैं , नशे के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों पर ही पर्चे दर्ज हो रहे हैं। अध्यापक रोष प्रदर्शन कर रहे हैं, लोग अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं

100% LikesVS
0% Dislikes