BATALA BREAKING—-दोस्त के घर युवक ने अवैध पिस्टल से खुद को गोली मार कर की आत्महत्या की….संदेह के घेरे में दोस्त

सांकेतिक तस्वीर

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.गुरदासपुर।

एक युवक ने दोस्त के घर अवैध हथियार से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। वाक्यात शुक्रवार की देर रात 10 बजे का बताया जा रहा है। हादसा गांव खुजाला का बताया जा रहा है। थाना घुमान पुलिस ने गांव धारीवाल सुईया के रहने वाले मनोहर सिंह (24) का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक ने अवैध हथियार से खुद को गोली मारी है। इस बात की पुलिस केस के जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने की। हर पहलू पर पुलिस ने जांच-पड़ताल आरंभ कर दी। आत्महत्या के पीछे असल वजह क्या रही है, इस बारे फिलहाल कुछ भी नहीं स्पष्ट हो पाया। मृतक के परिजनों को युवक की मौत के बारे इतलाह कर दी गई। 

शुक्रवार की रात धारीवाल सुईया का रहने वाला मनोहर सिंह गांव खुजाला के रहने वाले अपने मित्र के घर आया। रात के 10 बजे के करीब मनोहल सिंह ने अवैध हथियार से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनने पर मृतक का दोस्त तत्काल कमरे में पहुंचा। उन्होंने देखा कि मनोहर सिंह खून से लथपथ पड़ा था। सिर पर गोली लगने से तत्काल उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना सुबह मिली , तब पुलिस ने शव के पास हथियार को अपने कब्जे में ले लिया। उनकी जांच-पड़ताल में सामने आया कि पिस्टल अवैध थी। कहां से मनोहर के पास आई, इस बारे पुलिस ने हर पहलू पर जांच शुरु कर दी। पुलिस ने किसी प्रकार से शव के पास कोई सुसाईट नोट नहीं बरामद होने की पुष्टि की। 

पुलिस के मुताबिक, उनकी जांच के अनुसार फिलहाल सभी संदेह के घेरे में है। युवक ने दोस्त के घर आकर क्यों आत्महत्या की। इस बारे भी हर एंगल पर जांच शुरु हो गई। फिलहाल , किसी को शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है। इतना जरुर कहा कि केस के संबंधित हर किसी से पूछताछ की जाएगी। 

100% LikesVS
0% Dislikes