सीआईए स्टाफ फगवाड़ा की बड़ी कार्रवाई— 5 किलो अफीम समेत 4 नशा तस्कर काबू

फोटो कैप्शन-एसएसपी कपूरथला राज बचन सिंह संधु अफीम तस्करों की गिरफ्तारी व बरामदगी की जानकारी मीडिया को देते हुए। साथ है एसपी डी जगजीत सिंह सरोया,एसपी फगवाड़ा हरिंदर सिंह परमार, डीएसपी अमृत सरुप डोगरा,डीएसपी ए आर शर्मा,सीआईए स्टाफ फगवाड़ा के प्रभारी एसआई सिकंदर सिंह

‘बड्डे घर दा, काका’ निकला किंगपिन, राज्यस्थान से मंगवा कर फगवाड़ा व आस पास करता था सप्लाई

अश्विनी दसौड़.फगवाड़ा।

सीआईए स्टाफ फगवाड़ा ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 5 किलो अफीम समेत 4 नशा तस्करों को काबू करने में सफलता हासिल की है। फगवाड़ा से बड्डे घर का काबू किया काका गिरोह का किंगपिन निकला,जिसकी पुष्टि करते एसएसपी राज बचन सिंह संधु ने बताया कि काफी समय से इस धंधे में सक्रिय है व आगे अफीम बेचने के लिए आगे आदमी रखे है। अफीम सस्ते रेट से राजस्थान से लेकर महंगे दाम पर फगवाड़ा व आसपास क्षेत्रों में सप्लाई करता है।                   

एसएसपी कपूरथला राज बचन सिंह संधु ने आज कपूरथला के एसपी डी जगजीत सिंह सरोया,एसपी फगवाड़ा हरिंदर सिंह परमार, डीएसपी अमृत सरुप डोगरा,डीएसपी ए आर शर्मा की उपस्थिति में जानकारी देते बताया कि जिला में नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही के लिए सख्ती से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया है।

सीआईए स्टाफ फगवाड़ा के प्रभारी एसआई सिकंदर सिंह के दिशा निर्देशन में एएसआई सुखविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ हदियाबाद चौंक में नाकाबंदी की थी। मुखबर खास की सूचना पर फगवाड़ा के डीएसपी ए आर  शर्मा की निगरानी व उपस्थिति में  हरप्रीत सिंह गांधी उर्फ सन्नी पुत्र मोहन सिंह वासी चाहल नगर फगवाड़ा,बलवंत राय उर्फ काकू पुत्र रतन चंद वासी खेड़ा कालोनी,कोटरानी फगवाड़ा,धर्मवीर पुत्र ओम प्रकाश वासी डडल  मोहल्ला फगवाड़ा,सतपाल संधू पुत्र सरवण सिंह संधू वासी डडल मोहल्ला फगवाड़ा को काबू किया। डीएसपी शर्मा की उपस्थिति में तलाशी लेने पर चारों के पास से 5 किलो अफीम बरामद की गई।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट अधीन थाना सतनामपुरा में मामला दर्ज किया गया।एसएसपी सिंह ने बताया कि पूछताछ में मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह गांधी ने बताया कि काफी लंबे समय से अफीम का धंधा करता आ रहा है। उसने आगे धर्मवीर,सतपाल संधू व बलवंत को भी अपने साथ मिला लिया जो ग्राहकों की डिमांड पर महंगे भाव पर अफीम सप्लाई करते थे। हरप्रीत उनका बनता हिस्सा दे देता।

हरप्रीत ने बताया कि वो राजस्थान से सस्ते भाव से अफीम लाता था तथा आगे महंगे भाव पर बेच कर मोटा मुनाफा कमाता था। उन्होंने बताया कि ग्राहकों व मेन समगलर का पता लगा कर उसको भी काबू करने का प्रयास किया जाएगा।

फोटो कैप्शन-एसएसपी कपूरथला राज बचन सिंह संधु अफीम तस्करों की गिरफ्तारी व बरामदगी की जानकारी मीडिया को देते हुए। साथ है एसपी डी जगजीत सिंह सरोया,एसपी फगवाड़ा हरिंदर सिंह परमार, डीएसपी अमृत सरुप डोगरा,डीएसपी ए आर शर्मा,सीआईए स्टाफ फगवाड़ा के प्रभारी एसआई सिकंदर सिंह

100% LikesVS
0% Dislikes