केंद्रीय गृह-मंत्रालय को डीजीपी वीके भावरा का पत्र–10 अर्धसैनिक बलों की कंपनियों की मांग..राजा वंडिग का मान सरकार पर तंज. खतरों से निपटने में ”आप” नाकाम

वरिष्ठ पत्रकार.विजय शर्मा/चंडीगढ़।  


पंजाब पुलिस के निदेशक (डीजीपी) वीके भावरा ने केंद्र से अर्धसैनिक बलों की कंपनियों की मांग की है। इस पर पंजाब की राजनीति भी गरमा गई है। पंजाब कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राजा वडिंग ने पंजाब की मान सरकार निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से मान सरकार को सुरक्षा के लिहाज से पूर्ण रूप पर फेल माना है। गौरतलब है कि डी.जी.पी. वी.के. भावरा ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिख कर अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियों की मांग की है।

पत्र में डीजीपी पंजाब ने गृह-मंत्रालय से कहा पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। पत्र में इस बात का प्रमुख रूप से विवरण गया कि पिछले दिनों पटियाला हिंसा, मोहाली में इंटेलिजेंस विंग के ऑफिस पर अटैक किया गया। इसके पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई , खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा, गैंगस्टर आदि का हाथ बताया जा रहा है। पंजाब में कई जगहों से आरडीएक्स सहित अन्य विस्फोटक सामग्री का बरामद होना भी बताया है। डीजीपी भावरा ने जून महीने में ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से पहले फोर्स भेजने को कहा है क्योंकि, इस दौरान पंजाब का माहौल बिगड़ने का डर रहता है।


उधर, कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने मान सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने  कहा कि यह मान लेना चाहिए कि मान सरकार सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए फेल हो रही है। मान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब के कमांडो दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में लगाए गए हैं और पंजाब सीएम मान केंद्र सरकार से खतरों से निपटने के लिए मदद मांग रहे हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes