एसएनई नेटवर्क.पटियाला।
गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में स्थित क्वार्टर में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 47 वर्षीय सतविंदर कौर के शव को पुलिस ने सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। 25 वर्षीय बेटे मनप्रीत सिंह का चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा है। हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हत्या को वारदात देने वाला महिला का प्रेमी था। थाना अनाज मंडी पुलिस ने कथित अपराधी के खिलाफ धारा-302 (हत्या का मामला) दर्ज कर लिया। घटनाक्रम रविवार सुबह की बताई जा रही है। शहर में दहशत का माहौल है।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला सतविंदर कौर गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में सेवा करती थी। उसका बेटा 25 वर्षीय बेटा मनप्रीत सिंह रहता था। महिला का एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था। बेटा इस संबंध को पसंद नहीं करता था। घर में कई इस बात को लेकर विवाद भी हो चुका था। मां ने बेटे की बात मानकर अपने प्रेमी से धीरे-धीरे दूरी बना ली थी। प्रेमी को यह बात नागावर लगी। उसने महिला को मौत के घाट उतारने का मन बना लिया। बताया जा रहा है कि रात को कथित अपराधी तेजधार हथियार सहित महिला के क्वार्टर में आया। उसने महिला के साथ विवाद किया। बेटे ने विरोध किया तो कथित अपराधी ने महिला का तेजधार हथियार के साथ बेरहमी से कत्ल कर दिया। इसके बाद बेटे पर जानलेवा हमला किया। किसी की आवाज सुनाई दी तो कथित अपराधी वहां से फरार हो गया। आस पास के लोग इकट्ठा हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस ने मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया, जबकि पास में पड़े खून से लथपथ मनप्रीत सिंह नब्ज चल रही थी। उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से महिंद्रा अस्पताल ले जाया गया। घाव अधिक गहरा होने की वजह से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मनप्रीत की हालत काफी नाजुक है।
हत्यारोपी जल्द सलाखों के पीछे होगा
पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी कि हत्या करने वाले हत्यारोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित हो चुकी है। छापेमारी जारी है। जल्द सलाखों के पीछे होगा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला के साथ हत्यारोपी का प्रेम संबंध था। महिला उससे दूरी बना रही थी। जिस वजह से उसने हत्या को अंजाम दिया।