पुलिस ने शवों को लिया कब्जे में….मेडिकल बोर्ड के नेतृत्व वाली टीम करेगी पोस्टमार्टम….पुलिस ने जांच प्रक्रिया हर पहलू पर की शुरु
एसएनई नेटवर्क.बरनाला।
यहां के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक की वजह से उसकी गला दबाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मामला पंजाब के जिला बरनाला के गांव रूड़ेके कलां से जुड़ा हैं। इसके बाद वह खुद भी फंदे पर लटक गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने 174 की कार्रवाई की। फिलहाल, इस मामले में किसी अन्य की संलिप्ता के सवाल को लेकर साफ इंकार कर दिया। इतना, जरुर कहा कि मामले की जांच कानून के हिसाब से शुरु हो गई। एक टीम गठित करने की बात भी सामने आई।
डीएसपी तपा गुरविदर सिंह संधू ने बताया कि भोली देवी का विवाह 16 वर्ष पहले सुखविंदर सिंह निवासी गांव रूड़ेके कलां से हुआ था। विवाह के बाद उनके दो बच्चे 14-12 वर्ष के हैं। सुखविंदर सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसके चलते उसने मंगलवार को रात अपने दोनों बच्चों को बेहोशी की दवा देकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी भोली देवी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी व खुद भी घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली
।बुधवार सुबह आसपास के लोगों को इसका पता चला व उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की लाशों को कब्जे में लेकर इसकी जानकारी भोली देवी के मायके वालों को दी। पुलिस ने भोली देवी के पारिवारिक सदस्यों के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला भेज दिए हैं।