नितिन धवन.पवन कुमार.चंडीगढ़।
पंजाब परिवहन विभाग 15 जून से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए बसों की सेवाएं शुरू करने जा रहा हैं। सरकार ने इसकी औपचारिक घोषणा तो नहीं की, लेकिन 15 जून से http://www.punbusonline.com/ और http://www.pepsuonline.com पर इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं दिल्ली से पंजाब के लिए बसें 16 जून से रवाना होंगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, अमृतसर से 1, जालंधर और लुधियाना से 6-6 बसें दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना की जा रही हैं। अमृतसर से चलने वाली बस जालंधर व लुधियाना रुककर जाएंगी। इन बसों का समय अंतरराष्ट्रीय विमान की समय सारणी के अनुसार तैयार किया गया है।
रात के समय होगी रवाना
पंजाब आने वाली अधिकतर बसें रात के समय रवाना होगी। किराया साधारण एवं सामान्य रखा गया है। अमृतसर के लिए 1320, जालंधर से 1170 रुपए और 1000 रुपए लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट तक किराया निर्धारित किया गया। जबकि गौर करने वाली यह बात है कि निजी परिवहन की बसें 3000 के करीब किराया वसूल रही हैं।
पेप्सू भी पटियाला से रवाना करेगा वोल्वो
पेप्सू की एक बस पटियाला से भी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना की जा रही है। किराया 835 रुपए है, जबकि उस पर भी 10% फीसद रियात दी जा रही हैं। प्रति यात्री, इसे आनलाईन 752 रुपए में बुक कर सकते हैं।
कुछ इस प्रकार होगी समय-सारणी,जानिए, इस रिपोर्ट में..
यह रहेगा समय
शहर | जाने का समय/पहुंचने का समय | दिल्ली से रवानगी/पहुंचने का समय |
अमृतसर | 9.20 AM / 8.10PM | 2.40AM/12.20PM |
जालंधर | 7.30AM/4PM | 2AM/10.30AM |
जालंधर | 11.40AM/8.10PM | 2.40AM/10AM |
जालंधर | 1.15PM/8.45PM | 3AM/11AM |
जालंधर | 2PM/10.30PM | 6.30AM/3.10PM |
जालंधर | 8.30PM/5AM | 9AM/5.30PM |
जालंधर | 11PM/7.30AM | |
लुधियाना | 12.30AM/7.30AM | 2AM/9AM |
लुधियाना | 9AM/4PM | 2.40AM/8.40AM |
लुधियाना | 1.10PM/8.10PM | 3AM/10AM |
लुधियाना | 2.45PM/8.45PM | 6.30AM/1.40PM |
लुधियाना | 3.30PM/10.30PM | 9AM/4PM |
लुधियाना | 10PM/5AM | |
पटियाला | 4PM/10.30PM | 6AM/11.10AM |