तरनतारन ब्रेकिंग….ऑनर किलिंग….ढाई मिनट में नवविवाहिता को भाईयों ने दातर से काटा….5 मिनट तक तड़पती रही…3 माह पहले हुई थी कोर्ट मैरिज

लड़की परिवार शादी से था नाखुश…इसलिए हत्या को दिया अंजाम

अमित मरवाहा.पट्टी तरनतारन।

यहां पर दिल दहलाने का एक  ऑनर किलिंग से जुड़ा मामला सामने आया हैं। मामला पंजाब के जिला तरनतारन के कस्बा पट्टी की वार्ड नंबर-7 से जुड़ा हैं। 3 माह पहले लड़का-लड़की ने आपसी सहमति से यहां की स्थानीय न्यायालय में शादी की थी। लड़की का परिवार, इस शादी से नाखुश था, लड़की के सगे भाई तथा चचेरे भाई  ने सरेबाजार ढाई मिनट में दातारों के साथ काट दिया। बीच सड़क में लड़की 5 मिनट तक तड़पती रही। उसके बाद मौत हो गई। थाना पुलिस ने मृतक सुनेहा के सगे भाई रोहित एवं चचेरे भाई अमर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, कथित अपराधी वारदात के बाद फरार बताए जा रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक, सुनेहा का राजन जोशन के साथ कुछ समय पहले प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों के प्यार से लड़की का परिवार खुश नहीं था। दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। तीन माह पहले लड़की ने अपने स्वजनों से इस बात को छुपा कर स्थानीय अदालत में शादी कर ली। इस बात को लेकर के भाई तथा मां दोनों के खिलाफ रंजिश रखने लगें। शुक्रवार की रात को सुनेहा घर से बाजार की तरफ कुछ समान लेने के लिए निकली। पहले से ही घात लगा कर बैठे मृतक सुनेहा के भाईयों ने उसे रास्ते में घेर लिया। पहले थप्पड़ जड़े। उसके बाद तेजधार हथियार दातर से उसे ढाई मिनट में काट डाला। वारदात को अंजाम देने के उपरांत दोनों मौके से फरार हो गए। 5 मिनय तक सुनेहा बीच सड़क पर तड़पती रही, किसी ने उसकी जान को नहीं बचाया। अस्पताल ले जाने से पहले ही सुनेहा ने दम तोड़ दिया। 

सूचना पाने पर संबंधित थाना पुलिस एवं संबंधित डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी के मुताबिक, एक स्पेशल बोर्ड शव का पोस्टमार्टम करने जा रहा हैं। पोस्टमार्टम में स्पष्ट हो जाएगा कि मौत की असल वजह क्या रही हैं। 

मामला दर्ज कर लिया गया…छापेमारी जारी

थाना पट्टी के प्रभारी एसएचओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि लड़की के परिवार प्रेम विवाह से खुश नहीं थे। इसलिए, लड़की को मौत के घाट उतारा गया। इस मामले में लड़की परिवार में दो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हत्या करने वाले लड़की के भाई थे। छापेमारी की जा रही हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरा की मदद भी ली जा रही हैं। 

खुशियां बदली मातम में….कई सपने सजाए थे

तीन माह पहले हुई शादी को लेकर परिवार में इन दोनों से परिवार को कई अपेक्षा थी। ससुराल परिवार में काफी खुशी थी। परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। जान से मारने की पहले से ही धमकियां मिल रही थी। लेकिन, उन्होंने ढेर सारी खुशियों की वजह से इस बात को हलके में लिया। जब, लड़की की हत्या के बारे पति तथा सास को पता चला तो खुशियां एकदम गम में तब्दील हो गई। रो-रोकर परिवार में हर किसी का बुरा हाल हैं। हर कोई परिवार को ढांढस देते हुए दिखाई दिया। लेकिन, आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उधर, लड़की का सारा परिवार फरार बताया जा रहा हैं।  

100% LikesVS
0% Dislikes