..गलती की वजह से पाकिस्तानी किशोर भारतीय सीमा में घुसा….कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला…इंसानियत की मिसाल पेश कर बीएसएफ रख रहा हर प्रकार से ख्याल

नितिन धवन.चंडीगढ़।

गलती की वजह से पाकिस्तानी एक किशोर भारतीय सीमा में घुस आया। मामला बीओपी-कलश पर स्थित भारत-पाक सीमा का बताया जा रहा हैं। सीमा सुरक्षा बल टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। वाक्य शनिवार की सायं 5 बजे के लगभग का हैं। पूछताछ के दौरान, उसकी पहचान अल्लादित्ता (12), निवासी जिला कसूर (पाकिस्तान) का हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर बीएसएफ ने अपने मुख्यालय में दे दी हैं। अब, अधिकारी पाकिस्तान रेंजर से बातचीत करके, उसकी उपस्थिति के बारे इतलाह करेंगे। सही पहचान साबित होने पर, उसे पाकिस्तान रेंजर्स के सुपुर्द कर दिया जाएंगा। इसके कब्जे से कपड़े एवं कुछ अन्य सामान बरामद किया गया। छानबीन दौरान किसी प्रकार से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं बरामद हुई। इस बात की पुष्टि, सीमा सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने की।  

शनिवार की सायं लगभग पांच बजे बीओपी कलश पर तैनात किसान गार्ड पार्टी ड्यूटी दे रहे थे। पाकिस्तान की हद पार दो संदिग्ध किशोर को देखा गया। सीमा सुरक्षा बल टीम ने अपने क्षेत्र में घुसने पर चेतावनी दी तो एक संदिग्ध किशोर वहां से भाग गया। जबकि, एक खड़ा रहा। सीमा सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में ले लिया गया। हाथ में एक बैग था। उसे पकड़ कर ले जाया गया। पूछताछ आरंभ हुई तो उसने अपना नाम अल्लादित्ता निवासी कसूर का बताया। बताया कि वह 12 वर्ष का है, यहां पर एक फैक्ट्री में काम करने के लिए उसे तथा चचेरे भाई बिलाल को लाया गया। चचेरा भाई बिलाल भाग गया। 

बीएसएफ ने इस बात की पुष्टि की कि पकड़ा गया किशोर दिमागी तौर पर बिल्कुल स्वस्थ हैं। गलती की वजह से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। बैग में सामान गहनता से चेक किया गया। कपड़े एवं कुछ अन्य सामान था। किसी प्रकार से कोई संदिग्ध वस्तु हासिल नहीं हुई। हिरासत में लेने के उपरांत अपने मुख्यालय को इस बात की जानकारी दे दी गई हैं। 

अगली प्रक्रिया क्या होगी, जानिए, इस रिपोर्ट में….?

दरअसल, अगर कोई भी शख्स गलती की वजह से एक-दूसरे की सीमा को लांघ जाता है तो संधि के मुताबिक, दोनों तरफ से सेना के अधिकारी एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हैं। फिर लांघने वाले शख्स के बारे पता लगाया जाता है, अगर वाक्य में उक्त शख्स ठीक होता है या फिर कोई उसकी गलती नहीं होती है तो प्रक्रिया के मुताबिक, दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत (यहां का रहने वाला है) वहां की सेना के हवाले कर दिया जाता हैं। 

हमेशा ही भारत ने निभाई इंसानियत

कई बार भारत ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए, जब-जब पाकिस्तान की तरफ से भूल की वजह से भारतीय सरहद लांघ आए, उन्हें पाकिस्तान के हवाले कर दिया गया। जबकि, इसके प्रतिकूल पाकिस्तान ने इस प्रकार की कभी भी मिसाल नहीं पेश की। वर्तमान में भी कई भारतीय पाकिस्तान की जेलों में बिना वजह से सड़ रहे हैं। जबकि, इन बातों को लेकर हमेशा पाकिस्तान ने सिरे से ही नकारा हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes