नितिन धवन.चंडीगढ़।

भ्रष्टाचार के मामले में पकड़े गए आईएस अधिकारी संजय पोपली के घर से साढ़े 12 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। पोपली के घर से सोने की एक किलो वाली 9 ईंटें, सोने के 3.16 किलो के 49 बिस्कुट और 356 ग्राम के 12 सोने के सिक्के मिले हैं। इसके अलावा चांदी की एक-एक किलो की 3 ईंटें भी मिली हैं। चांदी के 10-10 ग्राम के सिक्के भी बरामद हुए हैं।
इसके साथ ही 4 आई फोन, एक सैमसंग का फोल्डर फोन, 2 स्मार्टवॉच और 3.50 लाख रुपए कैश भी मिला है। यह बरामदगी पोपली के सेक्टर 11बी स्थित मकान नंबर 520 के स्टोर रूम में पड़े काले रंग के लेदर बैग से हुई। उसे छुपाकर रखा गया था। इसी बरामदगी के दौरान ही पोपली के बेटे कार्तिक पोपली की गोली लगने से मौत हो गई। विजिलेंस अधिकारी का कहना है कि कार्तिक ने खुद को गोली मारी है।