बड़ी खबर…राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,प्रमुख सचिव अनिरुद्ध तिवारी की जगह वीके जंजुआ पंजाब के नए प्रमुख सचिव होंगे

1989  बैच के आईएएस अधिकारी को पर्सनल और विजिलेंस के प्रमुख सचिव का भी अतिरिक्त चार्ज दिया

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.नितिन धवन.चंडीगढ़।

पंजाब में सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रमुख सचिव अनिरुद्ध तिवारी को बदल दिया गया है। अनिरुद्ध की जगह अब वीके जंजुआ पंजाब के नए प्रमुख सचिव होंगे। उन्हें पर्सनल और विजिलेंस के प्रमुख सचिव का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। जंजुआ 1989  बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह विशेष प्रमुख सचिव जेल और चुनाव का कार्यभार देख रहे थे। सरकार की इस नियुक्ति ने सबको चौंका दिया है। ऐसा लग रहा था कि तिवारी नई सरकार में भी समायोजित हो गए हैं। अनिरुद्ध तिवारी को मगसीपा का चेयरमैन लगाया गया है।


इससे पहले सरकार ने डीजीपी वीके भवरा को बदलने की तैयारी कर ली थी। जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन कर दिया। अब वह 2 माह की छुट्टी पर चले गए। उनकी जगह पर गौरव यादव को कार्यकारी डीजीपी लगाया गया है।


3 आईएएस अन्य भी बदले गए
प्रमुख सचिव के अलावा 3 और शीर्ष आईएएस अधिकारियों को बदला गया है। केएपी सिन्हा को अतिरिक्त प्रमुख सचिव खाद्य प्रसंस्करण लगाया गया है। उन्हें जेल और इलेक्शन का भी चार्ज दिया गया है। अजोय शर्मा स्वास्थ्य सचिव होंगे। उनके पास सचिव वित्त और वित्तीय आयुक्त कराधान का भी चार्ज रहेगा। कुमार राहुल को रोजगार सृजन एवं प्रशिक्षण के साथ सामान्य प्रशासन और समन्वय  का भी प्रभार दिया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes