बटाला ब्रेकिंग—-पिटबुल कुत्ते ने 13 वर्षीय  किशोर के कान को बुरी तरह से नोचा, बुरी तरह से घायल

नितिन धवन.बटाला (गुरदासपुर)।

पिटबुल कुत्ते ने 13 वर्षीय  किशोर के कान को बुरी तरह से नोच डाला। उसका कान बुरी तरह जख्मी हो गया है। मौके पर अगर किशोर का पिता उसे न बचाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। मामला पंजाब के जिला गुरदासपुर के अधीन शहर बटाला के भाम गांव से जुड़ा हैं।  फिलहाल घायल का इलाज बटाला के सिविल अस्पताल में चल रहा है।

कुत्ते के मुंह को जोर से दबाया फिर जाकर छोड़ा
घायल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को उसका पिता खेतों में यूरिया डालने गया हुआ था। वह भी अपने पिता के पास गया हुआ था। इसके बाद उसके पिता का स्कूटर खराब हो गया। वह स्कूटर ठीक करवा कर अपने पिता के साथ आ रहा था तो रास्ते में गांव का ही एक युवक आ रहा था, जिसने हाथ में पिटबुल कुत्ते को पकड़ा हुआ था। अचानक कुत्ता उसको देखकर भौंकने लगा तो कुत्ते के मालिक ने कुत्ते को छोड़ दिया। कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और कान से पकड़ लिया। पिता ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते के मुंह को जोर से दबाया तब जाकर कुत्ते ने उसका कान छोड़ा।


बच्चे की हालत स्थिर-चिकित्सक
सिविल अस्पताल बटाला के डॉक्टर गुरपाल सिंह ने बताया कि बच्चे का कान बुरी तरह से काटा गया है। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों द्वारा बच्चे को डॉग बाइट इंजेक्शन लगा दिया गया है। इसके अलावा सभी प्राथमिक उपचार कर दिए गए हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes