नितिन धवन.बटाला।

भारतीय जनता पार्टी जिला बटाला के युवा मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष पारस बाबा की अध्यक्षता में आज तिथि 10 अगस्त 2022 जिला कार्यालय संदीप ट्रेक्टर जालंधर रोड बटाला से सुबह 11:00 बजे 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में केंद्र सरकार द्वारा जो आजादी के अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसी पर्व की श्रृंखला के तहत युवा मोर्चा द्वारा आज तिरंगा यात्रा निकाली गई
इस तिरंगा यात्रा को जिला प्रधान राकेश भाटिया ने महामंत्री हीरा वालिया के साथ इस यात्रा को हरी झंडी दे कर जिला कार्यालय से रवाना किया।जिस में बहुत बड़ी संख्या में नवयुवकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।यह तिरंगा बाइक रैली जिला कार्यालय से शुरू हुई,और गांधी चौक से शुरू होते हुए नेहरू गेट तक गई।
जिस में विशेष रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश भाटिया ,महामंत्री हीरा वालिया जी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूषण बजाज जी,विनोद शर्मा सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष ,पंकज शर्मा सिटी मंडल अध्यक्ष ,जिला आईटी सेल संयोजक रोहित सेली,सोनू प्लाजा ,अश्विनी महाजन , मूनीर बंसल, महामंत्री प्रिन्स वालिया ,उपाध्यक्ष पुनीत शर्मा, उपाध्यक्ष बलजीत सिंह ,सेक्रेटरी कृष्णा पूरी,सेक्ट्री अश्वनी शर्मा, दिलेर सिंह,युवा मोर्चा की पूरी टीम मौजूद रही और भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस बाइक रैली में हाज़िर रहे शमी शर्मा भी साथियों के साथ मौजूद रहे,रोहित सलहोत्रा,जतिन,संघेरा साब, प्रेम कुमार,जसपाल अर्बन एस्टेट ,पवन सिंह आदि भी मौजूद रहे।