एसएनई नेटवर्क.अबोहर।
गांव झोरड़ खेड़ा में बुधवार रात अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने पति-पत्नी की हत्या कर दी। मामला पंजाब के भारत-पाकिस्तान सरहदी अबोहर के थाना बहाव वाला के अंतर्गत आते क्षेत्र से जुड़ा हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। खून से लथपथ शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई करते सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। घटनाक्रम की जांच पड़ताल गहनता से शुरू कर दी गई। मामला भी दर्ज होने की पुष्टि पुलिस ने कर दी।
मामला प्रेम संबंध से जुड़ा
एसएसपी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव झोरड़ खेड़ा निवासी बलदेव सिंह को शक था कि गांव के ही पुरुषोत्तम सिंह के उसकी पत्नी के साथ संबंध हैं। इसी कारण बलदेव पुरुषोत्तम से रंजिश रखता था। उन्होंने बताया कि बुधवार रात बलदेव पुरुषोत्तम सिंह के घर में घुसा और तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान पुरुषोत्तम सिंह की पत्नी सुखदीप कौर की नींद खुल गई। उसने बलदेव सिंह को पहचान लिया। इसके बाद बलदेव सिंह ने उसी हथियार से सुखदीप कौर पर भी हमला कर उसकी हत्या कर दी।
घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद
एसएसपी ने बताया कि घटना का पता चलते ही डीएसपी व थाना बहाववाला के प्रभारी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे मामले की जांच करते हुए आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इधर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।