एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब सरकार के एक विधायक एक पेंशन संबंधी नोटिफिकेशन को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा कि इससे लोगों के टैक्स का पैसा बचेगा।
उल्लेखनीय है कि सत्ता में आप सरकार आने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सदन में एक विधायक एक पेंशन पर प्रस्ताव रखा था। इस पर कई विपक्षी पार्टियों ने समर्थन किया था , जबकि कुछ ने इस बिल का डटकर विरोध भी किया था। कैबिनेट में बिल पास होने के उपरांत पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के पास गया। उन्होंने इस बिल पर अपने हस्ताक्षर कर दिए।
बादल ने अपनी पेंशन बंद करने पर लिखा था पत्र
प्रदेश के सबसे वरिष्ठ एवं वायु वृद्धि नेता कई बार के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपनी पेंशन बंद करने के लिए राज्यपाल तथा वर्तमान की सरकार को पत्र लिखा था। उनके इस विचार की हर किसी नेता ने प्रशंसा की थी। लेकिन, कई पार्टियों के नेताओं ने आप सरकार के इस फैसले का विरोध भी किया था। सरकार के इस फैसले से एक बात तो तय है कि अब सरकारी खजाने में वृद्धि होगी तथा जनहित के कार्य में पैसा लगेंगा।