बड़ी खबर—श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी में रविवार देर रात यात्रियों का हंगामा, फ्लाइट रद्द करने से बढ़ा विवाद

एसएनई नेटवर्क.अमृतसर।

श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी में रविवार देर रात यात्रियों ने हंगामा किया। घटना करीब सवा 11 बजे की है। मामला अमृतसर से जुड़ा हैं। विवाद तब पैदा हुआ जब अमृतसर से अहमदाबाद लाने वाले स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। लोगों के पास रात्रि को ठहरने का इंतजाम नहीं था। वहीं एयरलाइन ने भी यात्रियों के ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं की थी। इसी कारण यात्रियों में रोष पैदा हो गया और उन्होंने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया।


फ्लाइट एक घंटे की देरी से पहुंची
जानकारी के अनुसार अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार रात अहमदाबाद से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट एक घंटे की देरी से पहुंची।। इस फ्लाइट को रात दस बजे अमृतसर से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरनी थी। पहले से ही तय समय से एक घंटा देरी से पहुंची फ्लाइट का टाइम एडजस्ट नहीं हुआ, जिस के चलते एयर लाइन ने यह फ्लाइट रद्द करने का एलान कर दिया। इस पर यात्री भड़क गए। फ्लाइट में जाने वाले सभी यात्री निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे।


रद्द कर दी गई उड़ान
सूत्रों ने बताया कि पहले तो फ्लाइट के जाने संबंधी कुछ बताया नहीं गया परंतु बाद में इसे रद्द करने का ऐलान कर दिया गया। फ्लाइट में जाने वाले महेश कुमार, संजीव व अनिल कुमार का कहना है कि फ्लाइट रद्द करने की जानकारी एयरलाइन ने एक दम दे दी। देर रात्रि यात्रियों के ठहरने की भी कोई व्यवस्था एयरलाइन की ओर से नहीं की गई। सरकार को एयर लाइन की इस लापरवाही का नोटिस लेना चाहिए।

100% LikesVS
0% Dislikes