डीजीपी की कुर्सी पर नई जंग—-वीके भावरा वापस लौटेंगे अपनी ड्यूटी पर, फिलहाल कार्यकारी डीजीपी है गौरव यादव

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पंजाब में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की कुर्सी की नई जंग शुरू हो गई है। डीजीपी नियुक्त वीके भावरा की छुट्टियां खत्म हो गई हैं। उन्होंने आगे छुटि्टयां नहीं बढ़ाई। वह सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद छुट्टी पर चले गए थे। ऐसे में वह वापस लौटे तो फिर डीजीपी की कुर्सी पर आएंगे। जहां पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने गौरव यादव को कार्यकारी डीजीपी लगा रखा है।


औपचारिक तौर पर कुछ नहीं
इसे देखते हुए आप सरकार ने वीके भावरा पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इंटेलिजेंस अलर्ट्स के ऊपर समय पर जरूरी एक्शन न लेने की वजह से उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। हालांकि वीके भावरा या पंजाब पुलिस की तरफ से इस बारे में औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा रहा है।


4 सितंबर को लौटेंगे परमानेंट डीजीपी भावरा
वीके भावरा को पिछली कांग्रेस सरकार ने डीजीपी लगाया था। यूपीएससी से पैनल के बाद भावरा की नियुक्ति हुई थी। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद भी वह इस पद पर बने रहे। हालांकि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के 29 मई को कत्ल के बाद आप सरकार के खिलाफ माहौल बन गया। आम आदमी पार्टी संगरूर चुनाव हार गई। जिसके बाद भावरा छुट्टी पर चले गए। वह सेंट्रल डेपुटेशन पर जाना चाहते थे लेकिन यह संभव नहीं हुआ। अब वह 4 सितंबर को वापस लौटेंगे।

100% LikesVS
0% Dislikes