”आप” का खौफ या भाजपा का ”मास्टर-स्ट्रोक”।

सांकेतिक तस्वीर

पंजाब की सत्ता में आम आदमी पार्टी (आप) का शासन हैं, लेकिन, इन दिनों आम आदमी पार्टी को भाजपा का आपरेशन लोटस काफी चिंता सता रही हैं। गोवा में लगभग 8 कांग्रेसी विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने, भाजपा की केंद्रीय टीम एवं मुख्यमंत्री गोवा की उपस्थिति में भाजपा में सदस्यता ग्रहण की। इधर, पंजाब की सत्ता में इस बात की हवा उड़ी कि आप के 20 से अधिक विधायक को भाजपा खरीगद-फरोखत कर रही हैं। उन्हें केंद्रीय एजेंसी का भयं दिखाकर तथा पैसों का मोटा लालच देकर भाजपा के पाले में आने के लिए मजबूर किया जा रहा हैं। 

दिल्ली से रणनीति तैयार हुई। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कुछ कैबिनेट मंत्रियों एवं विधायकों के साथ प्रेस वार्ता कर डाली। इतना हीं नहीं , भाजपा के खिलाफ संगीन आरोप लगाकर, सबूत होने का दावा कर . डीजीपी पंजाब को सौंप दिए गए। फिलहाल, डीजीपी पंजाब ने सत्तारुढ़ पार्टी को इस बात विश्वास दिया है कि जांच निरपक्ष तरीके की होगी। 

हवा का रुख, इस बात की ओर कह रहा है कि भाजपा के खिलाफ मोहाली में मामला भी दर्ज कर लिया गया। किसे आरोपी बनाया गया हैं। इस बात का अब तक कोई विवरण नहीं किया गया। कहने का भाव सत्ता का जोश का इस्तेमाल कर आप ने रंग तो जरुर दिखा दिया। लेकिन, किसी निष्कर्ष तक पहुंचा जा सका। 

इस बात को लेकर पंजाब की सियासत चरम पर पहुंच गई हैं। विपक्षी पार्टियों ने तो इतना तक कह दिया कि अगर आपके पास कोई प्रमाण है तो उसे सार्जनिक क्यों नहीं किया जाता हैं। ऐसा है तो हम सब आपके साथ हैं। लेकिन आप किसी को भीतर का भेद ही नहीं देना चाहती हैं। क्योंकि, उसे विश्वास नहीं है किसी पर। मगर, चर्चा इस बात की खूब चल रही है कि शायद आप राजनीति कर रही हैं। 

राजनीति के गलियारों से खबर आ रही है कि आप का खौफ या फिर भाजपा का मास्टर-स्ट्रोक हो सकता हैं। लेकिन, किसी भी परिणाम को तब तक सच नहीं माना जा सकता , जब तक सच्चाई सार्वजनिक हो जाए। यह राजनीति ड्रामा कितने दिन ओर चलेंगा कि इस बात का भी कयास लगाया जा रहा हैं। क्योंकि, आप इस गर्म मुद्दे के माध्यम से केंद्र की राजनीति में उपस्थिति दर्ज करानी चाहती हैं। लेकिन, केंद्र की बादशाहत को भाजपा भी नहीं जाने दे सकती।

कुछ, राज्यों में चुनावी माहौल हैं। प्रत्येक पार्टी , सत्ता में आने के लिए हर प्रकार के मापदंड अपना रही हैं। लेकिन, सियासी जंग में दो शेर काफी हथकंड अपनाकर , मतदाताओं को अपनी तरफ खींच रहे हैं। इनमें भाजपा के साथ आप भी इस मैदान में कूद पड़ी हैं। दिल्ली के उपरांत पंजाब में सत्तारुढ़ आप की नजर हिमाचल-प्रदेश, भाजपा के मजबूत गढ़ गुजरात की तरफ हैं। लेकिन, भाजपा का मास्टर-स्ट्रोक आप को भीतर ही भीतर खौफ सता रहा हैं। क्योंकि, विश्व में सबसे अधिक सदस्यों की पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा को मात देना आप के लिए इतना आसान काम नहीं होगा। भाजपा सियासत के क्षेत्र में काफी अनुभव रखती हैं। कद्दावर तथा सूझबूझ नेताओं की भाजपा के लंबी-चौड़ी फौज हैं। जबकि, आप के पास चंद चेहरे ही है, जिनके बल पर चुनावों में अपना दांव खेल रही हैं।  

विनय कोछड़—प्रधान संपादक (एसएनई नेटवर्क)। 

100% LikesVS
0% Dislikes