तरनतारन ब्रेकिंग—-झब्बाल टोल-प्लाजा वालों की सरेआम गुंडागर्दी, सिख युवक के साथ मारपीट की, वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से हुई वायरल

पुलिस ने दर्ज किया मामला

वरिष्ठ पत्रकार अमित मरवाहा.झब्बाल (तरनतारन)।

टोल-प्लाजा में लगे कर्मचारियों की सरेआम गुंडागर्दी करने की तस्वीरें सामने आई। मामला 14 सितंबर का बताया जा रहा हैं। शनिवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। कैसे टोल प्लाजा के कर्मचारी एक सिख युवक के साथ गुंडागर्दी कर रहे हैं। उसकी पगड़ी को उतार कर केस के साथ बेअदबी करते हुए साफ तस्वीर नजर आ रही हैं। मामला थाना झब्बाल पुलिस के पास पहुंच चुका हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष के सिख युवक गुरमीत सिंह के बयान पर कुछ लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया। इस बात की पुष्टि संबंधित थाना के पुलिस अधिकारी ने कर दी। 

जानकारी के मुताबिक, झब्बाल टोल प्लाजा में एक कार सिख चालक की किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता हैं। मामले ने तूल पकड़ा तो मारपीट में तब्दील हो गया। सिख युवक को कार से घसीट कर बाहर निकाला गया। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने लाठियों सहित मारपीट की। सिख युवक की पगड़ी उतार दी गई। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। बचाव के लिए सिख युवक के पिता आए तो उन्हें भी थप्पड़ जड़ दिए गए। कार के शीशे तोड़ने एवं क्षतिग्रस्त करने का भी कई बार प्रयास किया गया। वीडियो लगभग 5 मिनट का हैं। हैरान करने वाली बात सामने आई है कि पुलिस, इस घटना के काफी समय उपरांत पहुंची। 

मामला दर्ज किया गया

थाना झब्बाल के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजोत सिंह ने जानकारी दी कि मामला 14 सितंबर का हैं। दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पहले पक्ष ने दूसरे पक्ष को पीटा। उसके उपरांत दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष यानी गुरमीत सिंह को पीटा। एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, दूसरी पार्टी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। एक पार्टी का कहना है कि हम दोनों का समझौता हो गया हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes