एसएनई नेटवर्क.अमृतसर।
यहां पर खतरनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा छेहरटा के बाईपास में गुरुवार की सायं लगभग 5.30 बजे का बताया जा रहा हैं। हादसा तेज रफ्तार कार की बाइक के साथ टक्कर से हुआ। इस हादसे में कटरा कर्म सिंह के रहने वाले 21 वर्षीय मननप्रीत सिंह हवा में 8 फीट तक उछल कर सड़क पर गिरा। हादसे की तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घायल को कार चालक बाबा दर्शन सिंह के रहने वाले गुरलाल सिंह ने अस्पताल में दाखिल कराया। मामला थाना छेहरटा पुलिस के संज्ञान में आ चुका हैं। फिलहाल, किसी प्रकार से कानूनी कार्रवाई की बात सामने नहीं आई। घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं।
गुरुवार की देर सायं एक बाइक सवार युवक छेहरटा बाईपास जा रहा होता हैं। एकदम कार चालक दूसरी दिशा की तरफ कार मोड़ कटाने लगता हैं। बाइक चालक सामने से आ रही कार को देखकर एकदम ब्रेक लगाने का प्रयास करता है कि बाईक कार में जा टकराई। चालक मननप्रीत सिंह हवा में 8 फीट तक उछल कर सड़क पर जा गिरता हैं। कार चालक उसे खून से लथपथ अपनी कार में बैठा के अस्पताल ले जाता हैं।
सूचना मिलने पर थाना छेहरटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया । उसमें कैद वारदात की फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली हैं।
घायल बयान देने की स्थिति में नहीं
पुलिस के मुताबिक, घायल अभी तक बयान देने की परिस्थिति में नहीं हैं। फिलहाल, किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। पुलिस की एक टीम दोबारा से घायल के बयान दर्ज करने के लिए जा रही हैं। अगली कार्रवाई बयान के आधार पर की जाएगी। घायल को अस्पताल कार चालक ने दाखिल कराया था। उसकी पहचान कर ली गई हैं।