एसएनई नेटवर्क.अमृतसर।
यहां पर 1 डेढ़ दर्जन के करीब दीपावली देर रात्रि भयंकर आग लगने की घटनाएं सामने आई। मामला पंजाब के अमृतसर शहर से जुड़ा हैं। सबसे भयंकर आग पंजाब के प्रसिद्ध भगतांवाला मंडी की हैं। यहां पर सरकारी कार्यालय में स्थित 2 सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जबकि, सरकारी रिकार्ड जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि सिलेंडर की संख्या 1 दर्जन से ऊपर थी, समय रहते अन्य सिलेंडर को बाहर निकाल लिया गया। इसी प्रकार विभिन्न स्थानों पर भी आग लगने की बात सामने आई। फिलहाल, किसी प्रकार से जान जाने की बात सामने नहीं आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दीपावली की देर रात्रि आस पास के लोग पटाखे चला रहे थे। ऐसे में पटाखे की चिंगारी से सरकारी कार्यालय में आग लग गई। आग इतनी गंभीर थी कि उसका धुंआ कई कोस तक जा रहा था। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की आधा दर्जन अग्निशमन की गाड़ियां पहुंची। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने में लगभग 5 घंटा का समय लगा।
विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक, सरकारी कार्यालय का रिकॉर्ड पूरी तरह से राख हो गया। दो सिलेंडर में विस्फोट भी हुआ। समय रहते अन्य सिलेंडर को बाहर निकाल लिया गया। आर्थिक रूप से कितना नुकसान हुआ है, इस बारे अभी कुछ कहना सही नहीं होगा। घटनाक्रम के बारे मुख्यालय जानकारी दे दी गई। किसी प्रकार मानवता का नुकसान नहीं हुआ। इस पूरे प्रकरण को लेकर जांच पड़ताल की जा रही हैं। पता लगाया जा रहा है कि आग के असल कारण क्या रहे हैं।