अनिल सहदेव.नितिन धवन/बटाला।
यहां पर एक खून से लथपथ शव मिला। मंदीप सिंह का अज्ञात हत्यारों द्वारा घर में घुस कर बेरहमी से हत्या कर दी। उस दौरान घर में कोई नहीं था। परिवार ने खून से लथपथ शव के बारे पुलिस को सूचना दी। परिवार के बयान पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ धारा 302 हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
मामला बोदे वाला खां का बताया जा रहा है। हत्या को अंजाम देर रात दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल रखवा दिया गया। इस हत्या के पीछे परिजनों ने मृतक के ससुराल परिवार पर आरोप लगाए। फिलहाल, पुलिस के मुताबिक किसी परिणाम पर पहुंचने से पूर्व किसी को गुनहगार नहीं ठहराया जा सकता है। मामले को गंभीरता से जांच पड़ताल करने का दावा किया जा रहा है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका घर बोदे वाला खुह के पास है। भाई की कुछ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। ससुराली इस विवाह को मान्यता नहीं दे रहे थे। उनके साथ कई बार हमारे भाई के साथ अनबन भी हुई। वह अपनी लड़की को कुछ समय पहले जबरदस्ती वापिस घर ले गए। भाई ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ विरोध भी किया। जबकि, उन्होंने कोई भी बात नहीं सुनी।
सोमवार की रात, भाई घर में अकेला सोया हुआ था। किसी अज्ञात हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। सुबह जब हम लोग पहुंचे। मंदीप के कमरे के भीतर गए तो वह खून से लथपथ पड़ा था। आनन-फानन डाक्टर लाया गया। डाक्टर ने चेकअप कर, उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दावा किया की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया। हत्या को किस ने अंजाम दिया। अभी कुछ कहना इतना आसान नहीं होगा। जांच-पड़ताल हर पहलू पर की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है। जल्द ही गुत्थी सुलझाने का भी पुलिस दावा कर रही है।