BATALA के इस हिस्से में मिली PAK-MISSILE…..POLICE जांच में जुटी

MISSILE PEACE AT BATALA SHAHPUR

विकास कौड़ा.बटाला गुरदासपुर। 

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत पाकिस्तान को हर क्षेत्र में करारा जवाब दे रहा है। बौखलाहट में पाकिस्तान पंजाब प्रांत के कई हिस्सों को अपना टारगेट बना रहा। लेकिन, उसकी मिसाइल के टारगेट को भारत की सेना तथा सिस्टम पूरी तरह से फेल कर रहा है। ताजा मामला, पंजाब के सीमावर्ती शहर बटाला के अधीन गांव शाहपुर का सामने आया। 

गुरुवार देर रात्रि भारत ने पाकिस्तान की एक मिसाइल को ध्वस्त कर दिया। जिसका एक हिस्सा गांव के खेत में गिरा। फिलहाल, इस बारे पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की। जबकि, सूत्रों के हवाले से इसे पाकिस्तान की मिसाइल का एक हिस्सा बताया जा रहा है। 

मौके पर पहुंचे डीएसपी संजीव कुमार ने गहनता से जांच पड़ताल आरंभ कर दी। इस बारे पुलिस के बड़े अधिकारियों ने सेना के अधिकारियों को जानकारी दे दी। किसी भी सेना के विशेष टीम वहां पर पहुंच सकती है। क्षेत्र को खाली करवा दिया गया। किसानों तथा आस पास के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। 

जानिए, क्या है पूरा मामला

गांव के एक किसान ने बताया कि शाहपुर में उसकी खेती की जमीन पड़ती है। देर रात्रि उन्हें एक जोर से धमाका की आवाज सुनाई दी। उस समय रात का अंधेरा काफी था। कुछ खास पता नहीं चल पाया। वे लोग अपने-अपने घर आकर सो गए। सुबह जब वह अपने खेत की ओर गए तो देखा कि एक मिसाइल की तरह वस्तु थी। इस बारे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के उच्च अधिकारी तथा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

उधर, डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि उनकी प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि यह मिसाइल की तरह कोई वस्तु है। बिना  विशेषज्ञों की जांच कुछ भी कहना सही नहीं होगा। इस बारे पुलिस ने सेना को जानकारी दे दी हैं। कुछ हिस्से को सील कर दिया गया। सेना ही इस के बारे कुछ स्पष्ट कर सकती है। किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।  

100% LikesVS
0% Dislikes