विकास कौड़ा.मोहित बटालवी.बटाला।
कुख्यात बदमाश पुलिस को गच्चा देकर अस्पताल से फरार हो चुका हैं। यह वहीं बदमाश है, जिसने पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर गोली चलाई। पुलिस मुठभेड़ दौरान उसे घायलावस्था में बटाला के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया था। हथकड़ी तोड़ कर अस्पताल से फरार हो जाना , कहीं न कहीं बटाला सिटी थाना पुलिस की बहुत नालायक साबित होती हैं। कुख्यात बदमाश ने पूर्व में कांग्रेसी नेता से फिरौती के तौर पर 50 लाख की मांग की थी। जांच पड़ताल में एक विदेश में बैठे गैंगस्टर के कहने पर कुख्यात बदमाश ने वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई थी। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कर रही हैं। पंजाब के गुरदासपुर में एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसे सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आई थी, लेकिन इलाज के दौरान ही अस्पताल से फरार हो गया।
..जानिए, इस रिपोर्ट में कैसे फरार हुआ..?

बटाला पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी कंवलजीत को 27 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लग गई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए बटाला के सरकारी अस्पताल के प्राइवेट वार्ड के कक्ष में भर्ती कराया गया था। शौचालय जाने के बहाने वहां से भाग गया। पुलिस इस बात का दावा कर रही है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बारे सभी नाकों पर सूचित कर दिया गया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


