विकास कौड़ा.बटाला (गुरदासपुर)।
यहां पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक मां ने ऐसा कदम उठा लिया है कि हर कोई उसकी ममता को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहा है। दरअसल, एक मां ने परिवार से परेशान होकर अपने 2 नन्हें बच्चों सहित जहर निगल लिया। अस्पताल में सभी ने दम तोड़ दिया है। मामला, पंजाब के बटाला , कस्बा डेरा बाबा नानक का बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच में जहर निगलने के बारे पुलिस कुछ खास स्पष्ट नहीं बता रही है, जबकि, जहर निगलने की वजह घरेलू विवाद निकल कर सामने आ रही है। तीनों के शव बटाला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए गए। पुलिस ने मामले जांच पड़ताल आरंभ कर दी।
जानकारी के अनुसार, डेरा बाबा नानक ते गांव जोडिया कलां में एक मां ने 2 बच्चों सहित कुल 3 ने जहर निगल लिया। किसी ने उन्हें देखा तो सभी के मुंह से झाग निकल रही थी। शरीर एकदम नीला पड़ा था। पुलिस को सूचित किया गया। थाना डेरा बाबा नानक पुलिस प्रभारी सहित पुलिस टीम पहुंची। उन्हें अस्पताल लेकर गए तो वहां पर सबकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने प्राथमिक तौर पर मामला घरेलू हिंसा के साथ जुड़ा होने की तरफ इशारा किया। शेष स्पष्ट पोस्टमार्टम तथा जांच-पड़ताल के निष्कर्ष उपरांत ही होगा। हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है। अगर किसी का आरोप साबित होता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का पुलिस दावा भी कर रही है। फिलहाल, क्षेत्र में गमगीन माहौल है। मृतकों की पहचान नवनीत कौर और बच्चों नमनदीप कौर और नवराज सिंह के रूप में हुई है।