विकास कौड़ा.बटाला।

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिर भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया में जारी की। वीडियो में उसने बटाला रेलवे स्टेशन के कुछ अंश शेयर किए हैं और दावा किया है कि वहां खालिस्तानी नारे लिखे गए। उसने कहा कि ये नारे स्टेशन के बोर्ड और इलेक्ट्रिसिटी बॉक्स पर लिखे गए हैं। पन्नू ने साथ ही अचलेश्वर धाम मंदिर का भी जिक्र किया। हालांकि, उसके दावों की पुष्टि एसएनई न्यूज़ नहीं करता है।

पन्नू ने आगे कहा कि अन्य राज्यों से आए लोगों को 19 अक्टूबर तक पंजाब छोड़ने की भी धमकी दी। उसने कहा कि ऐसा न करने पर उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। हालांकि पन्नू पहले भी इस तरह की कई धमकियां दे चुका है लेकिन कभी ऐसा कुछ कर नहीं पाया

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने वीडियो में कहा कि पंजाब हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं है। उसने कहा कि 19 अक्टूबर तक बटाला रेलवे स्टेशन पर छापे लगेंगे। यहां नारे लिखे गए हैं। पन्नू ने पंजाब के DGP गौरव यादव को भी चेतावनी देते हुए मान सरकार को “तीला-तीला” करने की धमकी दी है।

अपने संदेश में पन्नू ने कहा कि खासकर वे पंजाबी राज्य छोड़ें, जो हिंदुत्व आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं। उसने चेतावनी दी कि अल्टीमेटम न मानने पर गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। हालांकि, उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह क्या करेगा।

