परिवार में छाया मातम………..मौत के लिए राज्य सरकार तथा पुलिस को ठहरा रहे जिम्मेदार
VIKAS KAURA.BABA BAKALA/ BATALA/ GURDASPUR.
बेखौफ अपराधी अपराध को निरंतर अंजाम दे रहे हैं। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। मामला, जिला गुरदासपुर के अधीन क्षेत्र डेरा बाबा नानक से जुड़ा है। किसान को 23 अज्ञात हमलावरों ने एक किसान को गोलियों से भून डाला। मौके पर किसान ने दम तोड़ दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि हमलावर एक मोटरसाइकिल में सवार थे। फिलहाल, किसी हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने 3 अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। सूत्रों से पता चला है कि किसी गैंग द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। लेकिन, पुलिस के किसी अधिकारी ने इस बारे कोई पुष्टि नहीं की। मरने वाले किसान की पहचान 55 वर्षीय सविंदर सिंह के तौर पर हुई। परिवार किसी ने कोई रंजिश नहीं होने की बात से इंकार कर रहा है। उधर, पीड़ित परिवार मौत के लिए स्थानीय पुलिस तथा राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे है।
उनके मुताबिक, कानून व्यवस्था का बुरा हाल हो चुका है। अपराधी बेलगाम घूम रहे है। मिली जानकारी के अनुसार सविंदर सिंह निवासी गांव शहजादा कलां शनिवार की देर शाम को अपने खेतों में पानी लगाकर वापस घर को आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल पर कुछ अज्ञात हमलावर युवक आए और पीछे से सविंदर सिंह पर गोलियां चला दी। गोली मार कर उक्त हमलावर फरार हो गए। खून से लथपथ किसान ने दम तोड़ दिया। शव को पुलिस ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दियाय़
एक पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि किसान सविंदर सिंह गोली लगने से मौत हुई। किसी गैंग या फिर रंजिश के बारे कोई स्पष्ट नहीं हो पाई। पुलिस टीम जांच में जुटी चुकी है। गोलियां लगभग आधा दर्जन के करीब चली है। दिल पर गोली लगने से मृत्यु हुई। 3 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। किसी भी समय उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। तेजी से तलाश जारी है।