BATALA-BREAKING..आखिर, इस शूरवीर फौजी ने मौत को क्यों गले लगा लिया…हर किसी के मन में है ये सवाल..पुलिस जांच में जुटी..?

SUICIDE-HANGMAN NOOSE-INTT.-CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE

SNE NETWORK.BATALA/GURDASPUR.

बटाला के नजदीकी गांव रंगड़ नंगल में छुट्टी पर आए भारतीय सेना के जवान द्वारा फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लीतक फौजी का परिवार श्री हजूर साहिब (नांदेड़) की यात्रा पर गया हुआ था और पीछे से घर में अकेले फौजी ने छत वाले पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान निर्मलजीत सिंह (40) पुत्र अमरजीत सिंह निवासी रंगड़ नंगल के रूप में हुई है।

हालांकि, निर्मलजीत ने आत्महत्या क्यों की। इस बारे खुलासा नहीं हुआ है। थाना रंगड़ नंगल की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक निर्मलजीत सिंह अपने पीछे अपनी बुजुर्ग माता, पत्नी और 7 व 9 साल के 2 बेटों को छोड़ गया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

घटना के संबंध में सरपंच जसबीर सिंह और मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि निर्मलजीत सिंह सेना में कार्यरत था और वर्तमान में राजस्थान में तैनात था। उन्होंने बताया कि वह 10 दिन पहले ही अपने पिता की बरसी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर गांव आया था।परिजनों ने बताया कि निर्मलजीत की माता, उसकी पत्नी और बच्चे श्री हजूर साहिब के दर्शनों के लिए गए हुए थे, जिस कारण वह घर में अकेला था। मंगलवार दोपहर बाद जब वे उसके घर गए, तो देखा कि एक कमरे में पंखे के साथ उसकी लाश लटक रही थी। सरपंच जसबीर सिंह ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और परिवार के सदस्यों को सूचित किया।

100% LikesVS
0% Dislikes