BATALA-EXCLUSIVE/VIRAL-VIDEO….खचाखच सवारियों से भरी निजी बस….ठूस-ठूस कर बैठाने वाले बस सहचालक की बेशर्म करतूत कैद

BATALA-PRIVATE-BUS-RUSHED-PASSENGERS-IMAGE-1-SNE

मोहित बटालवी.बटाला। 

VID-VIRAL-PRIVATE-BUS-RUSHED-PASSENGERS-BTL.-SNE

खचाखच सवारियों से भरी निजी बस, सवारियों को ठूस-ठूस कर बैठाने वाले एक बस सहचालक की एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। पता चला है कि यह वाक्य, पंजाब के शहर बटाला से जुड़ा है। तस्वीरें, बटाला-डेरा-बाबा-नानक, जालंधर, अमृतसर को जोड़ने वाली सड़क के चौक की है। किसी ने अपने मोबाइल से इस मंजर को कैद कर लिया। सोशल मीडिया में कई प्रकार के कमेंट लोगों के देखने को मिल रहे है। इसमें प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए मांग की कि जल्द से जल्द इस निजी बस का पता लगा कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। अब देखना यह होगा प्रशासन इस पर क्या बड़ी कार्रवाई करता है। पता चला है कि पंजाब में 90 फीसद बसों के मालिक राजनीति पार्टियों के बड़े-बड़े नेता है, इसलिए, उनकी बसों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से पहले 100 बार सोचता है। 

BATALA-BUS-HEAVY-RUSHED-PASSENGERS

..समझिए, इस रिपोर्ट में कैसे होते है बड़े-बड़े हादसे

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 80 फीसद से ऊपर सड़क हादसे निजी बस चालक तथा सह चालक की गलती की वजह से बड़े हादसे होते है। कानून तो काफी सख्त है। लेकिन, इसे लागू करने वालों ने अपना नरम रुख दिखाकर अपराध को बढ़ावा दे रखा हैं। जब तक यह नहीं सुधर नहीं जाते तब तक इसका समाधान नहीं निकल सकता है। 

विशेषज्ञों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि निजी बस चालकों को इस बात का लालच होता है कि अधिक से अधिक सवारियों को अपनी बस में चढ़ा लें, इसके लिए वे लोग कानून को अपने हाथ में लेने के साथ-साथ यात्रियों की जिंदगी को भी जोखिम में डाल देते है। इसमें एक बहुत बड़ा खतरा यह भी है  कई बार सवारियां बस में लटकने की वजह से बड़े हादसे का शिकार हो जाती है। ताजा उदाहरण पिछले दिनों का है जब अमृतसर-जालंधर रोड पर बस की छत पर बैठे एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। इतने बड़े हादसे के बावजूद लोग भी जोखिम लेने से टलते नहीं है। 

खैर, अब वक्त आ चुका है कि सरकार तथा प्रशासन को इन गलतियों को सुधारने का, आम-जनता की दोनों से ही अपील है कि इस पर कड़ा कानून पारित किया जाए। इतना ही कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई का प्रावधान भी शामिल होना चाहिए, ताकि कोई भी भविष्य में कानून तोड़ने से पूर्व सौ बार सोचें। 

100% LikesVS
0% Dislikes