BATALA LATEST UPDATE—-इस क्षेत्र में घुसा तेंदुआ मचा हड़कंप, C.C.T.V. कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

LEOPARD BY SNE NEWS IMAGE

विकास कौड़ा /बटाला/क़ादियां /गुरदासपुर.


कादियां में तेंदुआ दिखाई दिया है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है, जिसके बाद जंगलात विभाग ने क्षेत्र में तेंदुआ होने की पुष्टि की है। विभाग की तरफ से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।

हरचोवाल रोड पर झाड़ियों में से एक तेंदुए जैसा जानवर निकला। वह जानवर सड़क पार कर दूसरी तरफ झाड़ियों में चला गया। एक शक्स ने आसपास के लोगों को बताया, लेकिन उसके बाद जानवर नहीं दिखा। उसने जंगलात विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। वहीं, सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद जंगलात विभाग ने उसी क्षेत्र में तेंदुआ होने की पुष्टि की है।

जंगलात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि C.C.T.V. फुटेज में कैद हुआ जानवर तेंदुआ ही है। उन्होंने लोगों को अपील की है कि खाली जगहों, बंद पड़े घरों के आसपास न जाएं। क्योंकि यह जानवर बहुत ही खुंखार है। लोग सावधान रहें और छोटे बच्चों को अकेला न छोड़ें। बच्चों को बाहर न जाने दें। इसके अलावा जब भी बाहर जांए तो हाथ में लाठी या डंडा जरूर लेकर जाएं। क्योंकि ऐसा जानवर लाठी देखकर हमला नहीं करता। विभाग की टीमें तेंदुए को पकड़ने में लगी हुई हैं और जल्द ही इसे पकड़ लिया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes