विकास कौड़ा.बटाला (गुरदासपुर)।
पिछले दिनों तहसील बटाला के अधीन क्षेत्र में बम धमाके हुए थे, उन केस को पुलिस ने सुलझाने का पुख्ता दावा किया। गुरुवार की रात्रि 8 बजे एक बब्बर खालसा के आतंकी पुलिस मुठभेड़ दौरान मार गिराया। मुठभेड़ मेहता क्षेत्र में हुई। मृत आतंकी मोहित से एक पिस्टल बरामद कर लिया गया। वह बटाला के एक क्षेत्र का रहने वाला है। अब तक लगभग 4 के करीब गिरफ्तारी हुई। शेष 2 फरार बताए जा रहे है। सभी के खिलाफ बटाला के स्थानीय थाना में विभिन्न धारा के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया। इस बात की पुष्टि सीमा डीआईजी सतिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता दौरान की।
गुरुवार की रात 8 बजे के करीब आतंकी मोहित को पुलिस टीम हथियार बरामद करने के लिए उसकी निशानदेही पर थाना मेहता क्षेत्र में लेकर गई। वहां पर मोहित ने पुलिस की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग की। बचाव में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो वह बुरी से घायल हो गया। इस बीच पुलिस का जवान भी बुरी तरह से घायल हो गया।
दोनों को घायल हालत में बटाला के सिविल अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने आतंकी मोहित को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, घायल पुलिस जवान का उपचार चल रहा है। पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने साफ संदेश देते कहा कि यहां के युवा विदेश में बैठे आतंकी हैप्पी पासिया के कहने पर पंजाब का माहौल खराब कर रहे है, जिसे पुलिस बिल्कुल नहीं बर्दाश्त करेगी। ऐसे लोग को निपटने के लिए पंजाब पुलिस तैयार बैठी है।
….कौन है हैप्पी पासिया
हैप्पी पंजाब का ए श्रेणी गैंगस्टर है। वह 2 नंबर में अमेरिका भाग गया। अब वहां पर उसने आतंकी संगठन बब्बर खालसा से हाथ मिला लिया। वहां से वह पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। अब तक पंजाब में जितने भी पुलिस थाना तथा चौकियों में ग्रेनेड से अंजाम दिया गया। जांच पड़ताल में हैप्पी पासिया का नाम सामने आया। बताया जाता है कि वह पीछे से अमृतसर के एक क्षेत्र का रहने वाला है। इन धमाकों को अंजाम देने के उपरांत सोशल मीडिया में पोस्ट डाल कर हैप्पी पासिया ने ही जिम्मेदारी ली।